Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पलामू में दो घंटे तक रहेंगे मुख्यमंत्री, पांच हजार युवाओं को देंगे ऑफर लेटर
    Breaking News

    पलामू में दो घंटे तक रहेंगे मुख्यमंत्री, पांच हजार युवाओं को देंगे ऑफर लेटर

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर मेदिनीनगर शहर के पुलिस लाइन स्टेडियम में तैयारी जोर शोर से चल रही है। पलामू उपायुक्त शशि रंजन, एसपी रीष्मा रमेशन, डीडीसी रवि आनंद, एसडीएम अनुराग तिवारी ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 अक्टूबर को पलामू आयेंगे। मेदिनीनगर में बेरोजगार युवक-युवतियों को ऑफर लेटर देंगे। पलामू प्रमंडल अंतर्गत कौशल विकास के तहत चार हजार से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर सौपेंगे। वहीं नियोजन विभाग के तहत 600 से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर दिया जायेगा।

    आयोजन स्थल पर तैयारी तेजी से चल रही है। भवन निर्माण के अभियंता जहां स्टेज को फाइनल टच दे रहे हैं। वहीं नगर निगम की ओर से साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा की कमान जिले की एसपी रीष्मा रमेशन संभाल रखी हैं।

    कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए उपायुक्त ने तैयारी के मद्देनजर कई जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा चियांकी हेलीपैड पर आवश्यक कार्रवाई करने हेतू निर्देशित किया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सभी तैयारी को फुल प्रूफ करने को लेकर संबंधितों को निर्देशित किया। उन्होंने रूट लाइटिंग, सेफ हाउस, टैªफिक मैनेजमेंट, क्राउड मैनेजमेंट, वाहन पार्किंग, विधि व्यवस्था सहित अन्य विन्दुओं पर कई निर्देश दिए।

    इधर, आयोजन स्थल की सुरक्षा के लिए 3100 जवानों को लगाया गया है, जबकि चार डीएसपी और 150 सब इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। इस आयोजन में लगभग 8 हजार लोग भाग लेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री के साथ मंत्री आलमगीर आलम, मिथिलेश ठाकुर, जोबा मांझी, सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख शामिल होंगे।

    मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह 11.20 बजे दुमका हवाई अड्डा से पलामू के लिए उड़ान भरेंगे। 12.50 बजे चियांकी हवाई अड्डा पर उतरेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग सेे 1.10 बजे कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन स्टेडियम पहुंचेंगे और लगभग दो घंटे तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे और तीन बजे के बाद रांची के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेहरादून मोनाल कप क्रिकेट : सचिवालय विंग्स, पैंथर्स और वॉरियर्स ने दर्ज की जीत
    Next Article विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतरी रसोईया, मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए नारे
    azad sipahi

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

      May 16, 2025

      भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

      May 16, 2025

      गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version