Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»धर्मशाला में इंगलैंड ने बांग्लादेश के समक्ष रखा 365 रनों का बड़ा लक्ष्य
    क्रिकेट

    धर्मशाला में इंगलैंड ने बांग्लादेश के समक्ष रखा 365 रनों का बड़ा लक्ष्य

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiOctober 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धर्मशाला। आईसीसी वनडे वल्र्ड कप के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में इंगलैंड और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मैच में इंगलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 364 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 365 रन बनाने होंगे।

    इससे पहले बांग्लादेश ने टाॅस जीता और इंगलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इंगलैंड की ओर से ओपनर डेविड मलान और जाॅनी बेयरेस्टो की शानदार शतकीय साझेदारी और बाद में जो रूट के 68 गेंदों पर 82 रनों के योगदान से इंगलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 364 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ओपनर डेविड मलान की तूफानी बल्लेबाजी के चलते बांग्लादेश के गेंदबाज असहाय से नजर आए। मलान ने 107 गेंदों 140 रन बनाए जिसमें पांच छक्के और 16 चैके शामिल थे।

    वहीं ओपनर जाॅनी बेयरेस्टो ने 59 गेंदों में आठ चैकों की मदद से 52 रन बनाए। जाॅनी बेयरेस्टो के बाद तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी के लिए आए जो रूट ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की। रूट ने 68 गेंदों पर आठ चैकों और एक छक्के की मदद से 82 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके बाद इंगलैंड के कैप्टन जोस बटलर ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों पर 20 रन बनाए। बटलर शोरिफुल इस्लाम की गेंद पर प्लेड आउट हो गए। इंगलैंड की तरफ से हैरी ब्रूक ने 15 गेंदों पर 20 रन, सैम करन ने 15 गेंदों पर 11 रन, आदिल रशीद ने सात गेंदों पर 11 रनों का योगदान दिया। वहीं क्रिस वोक्स ने 11 गेंदों पर 14 रन बनाए।

    उधर बांग्लादेश की ओर से एक बार फिर स्पिनर मेहदी हसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे अधिक चार विकेट अपने नाम किए। मध्यम गति के गेंदबाज शोरिफल इस्लाम ने तीन जबकि कैप्टन शाकिब अल हसन और तस्कीन अहमद एक-एक विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभागलपुर में डेंगू का प्रकोप जारी, एक हजार लोग डेंगू के चपेट में
    Next Article नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या कांड में संलिप्त 05 अभियुक्त गिरफ्तार
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      कनाडा ने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया

      June 22, 2025

      लीड्स टेस्ट: इंग्लैंड की ठोस शुरुआत, ओली पोप का शतक, भारत को बुमराह ने दिलाई बढ़त

      June 22, 2025

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version