Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विदेश मंत्री जयशंकर वियतनाम पहुंचे, ट्रान क्वोक पैगोडा का किया दौरा
    Breaking News

    विदेश मंत्री जयशंकर वियतनाम पहुंचे, ट्रान क्वोक पैगोडा का किया दौरा

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रविवार को वियतनाम और सिंगापुर की छह दिवसीय यात्रा पर हनोई पहुंचे। वियतनाम के बाद डॉ. जयशंकर 19 से 20 अक्टूबर तक सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री अपने सिंगापुर के समकक्ष और देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। वह भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।

    डॉ. जयशंकर ने एक्स पर कहा कि आज वे वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे हैं। वे विदेश मंत्री बुई थान सोन का प्रसिद्ध ट्रान क्वोक पैगोडा में गर्मजोशी से व्यक्तिगत स्वागत के लिए धन्यवाद करते हैं। वे सोमवार को 18वीं संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए उत्सुक हैं।

    उल्लेखनीय है कि हनोई स्थित ट्रान क्वोक पैगोडा एक बौद्ध मंदिर है। यह वेस्ट लेक के एक द्वीप पर स्थित है। यह वियतनाम के सबसे पुराने पैगोडा में से एक है। इसका इतिहास 1,500 साल से अधिक पुराना है। विदेश मंत्री ने हनोई में ऐतिहासिक ट्रान क्वोक पगोडा का दौरा किया। भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुराने संबंधों का प्रतीक यहां का बोधि वृक्ष है। इसे 1959 में राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति हो ची मिन्ह को उपहार में दिया था।

    विदेश मंत्रालय के अनुसार अपनी यात्रा के पहले चरण में जयशंकर वियतनाम-भारत के संबंधों में कई क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। वे 18 अक्टूबर तक वियतनाम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान जयशंकर अपने वियतनामी समकक्ष बुई थान सोन के साथ आर्थिक, व्यापार और वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग की 18वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्री हनोई और हो ची मिन्ह सिटी का भी दौरा करेंगे और वियतनामी नेतृत्व के साथ बातचीत भी करेंगे।

    वियतनाम से जयशंकर 19 से 20 अक्टूबर तक सिंगापुर की यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री अपने सिंगापुर के समकक्ष और देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। वह भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे। भारत-सिंगापुर संबंध को 2015 में रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया था और तब से द्विपक्षीय सहयोग की तीव्रता में काफी वृद्धि हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई के ताज होटल में बम विस्फोट की झूठी धमकी देने वाला गिरफ्तार
    Next Article प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के प्रथम दिन गरबा गीत साझा किया
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

      September 21, 2025

      विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

      September 20, 2025

      खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नाला का पानी पीने को विवश हैं लिट्टीपाड़ा के पोराम गांव के लोग
      • प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
      • धुर्वा में दो पक्षों में मारपीट के बाद युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
      • चुट्टूपालू घाटी में पलटी बस, घंटों रही एनएच-33 जाम
      • तालाब में नहाने के दौरान डूबने से बच्चे की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version