Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»फ्रांसीसी सांसद ने कहा, हमास के हमले के बाद फ्रांस के 8 नागरिक मारे गए या बंधक बनाए गए
    Breaking News

    फ्रांसीसी सांसद ने कहा, हमास के हमले के बाद फ्रांस के 8 नागरिक मारे गए या बंधक बनाए गए

    `
    azad sipahiBy azad sipahiOctober 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    `
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – हमास हमले के बाद यूरोपीय संघ ने फलस्तीन को सभी भुगतान निलंबित किए
    – ईरान के विमान को धमकी मिलने के बाद हैम्बर्ग हवाई अड्डे पर उड़ानें स्थगित

    पेरिस/ब्रुसेल्स/बर्लिन। इजराइल पर हमास के हमले के बाद फ्रांस के एक सांसद ने सोमवार को कहा कि इजराइल पर हमास के हमले के बाद कम से कम आठ फ्रांसीसी नागरिक लापता हैं, जिनके मारे जाने की पुष्टि हुई है या फिर उन्हें बंधक बना लिया गया है। हमास यूरोपीय संघ ने फलस्तीन को सभी भुगतान निलंबित कर दिया है जबकि जर्मनी को ईरान के विमान को धमकी मिलने के बाद हैम्बर्ग हवाई अड्डे पर उड़ानें स्थगित कर दी गई है।

    इजराइल सहित भूमध्यसागरीय देशों के एक बड़े हिस्से में विदेशों में रहने वाले फ्रांसीसी लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले रूढ़िवादी सांसद मेयर हबीब ने सोशल ,मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “बंधकों की सुरक्षा के लिए हमास को सीधे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हर साधन का उपयोग करना चाहिए।

    मेयर हबीब ने कहा कि उन्होंने बोर्डो के 26 वर्षीय एविडन टी. के पिता से बात की थी, जो इजरायल में रहते हैं। उन्होंने लिखा, “पिता ने मुझे इस बात की पुष्टि की है कि इस युवा फ्रांसीसी को वास्तव में बंधक बना लिया गया है। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने रविवार देर रात कहा कि इजरायल पर हमास के हमले में एक फ्रांसीसी महिला की मौत हो गई है, साथ ही कहा कि वह कई अन्य नागरिकों का पता नहीं चल रहा है।

    यूरोपीय संघ के आयुक्त ओलिवर वरहेली ने हमास द्वारा इजरायल पर हमले को ‘‘आतंक और क्रूरता’’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि यूरोपीय संघ ने फलस्तीनियों को ‘‘सभी भुगतान’’ तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं।

    इस कदम के पीछे क्या कारण हैं और क्या इससे फलस्तीनियों को दी जाने वाली सभी मानवीय सहायता प्रभावित होगी, इस बारे में प्रश्नों का जवाब नहीं दिया गया है। वरहेली ने कहा कि ‘‘फलस्तीनियों के सबसे बड़े दानदाता के रूप में, यूरोपीय आयोग विकास की मद में दिए जाने वाली राशि की समीक्षा कर रहा है। यह राशि 69.1 करोड़ यूरो है।’’

    वरहेली ने कहा कि उपायों में यह भी शामिल है कि ‘‘सभी तरह के भुगतान तुरंत निलंबित कर दिए जाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी परियोजनाओं की समीक्षा की जा रही है। सभी नये बजट प्रस्ताव…अगली सूचना तक स्थगित कर दिए गए हैं।’’ जर्मनी में ईरान के एक विमान को धमकी मिलने के बाद सोमवार को हैम्बर्ग हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उड़ानें लगभग डेढ़ घंटे के लिए निलंबित कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू में मिट्टी काटने से बने गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत
    Next Article रतन हाइट्स मामले में पुराने बिल्डर को हाई कोर्ट का नोटिस, अंतिम सुनवाई एक नवंबर को
    azad sipahi

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version