Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारतीय और मलेशियाई सेना ने शुरू किया एक्सरसाइज ‘हरिमाउ शक्ति’
    Breaking News

    भारतीय और मलेशियाई सेना ने शुरू किया एक्सरसाइज ‘हरिमाउ शक्ति’

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – भारत के उमरोई छावनी में 5 नवंबर तक चलेगा संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास
    – दोनों सेनाओं के लगभग 120 जवान अभ्यास में हिस्सा लेकर सैन्य क्षमता बढ़ाएंगे

    नई दिल्ली। भारतीय और मलेशियाई सेना ने उमरोई छावनी में संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास एक्सरसाइज ‘हरिमाउ शक्ति’ शुरू किया है। इस अभ्यास में मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन और भारतीय राजपूत रेजिमेंट की बटालियन के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। इस अभ्यास का पिछला संस्करण नवंबर, 2022 में पुलाई, क्लुआंग, मलेशिया में हुआ था।

    सैन्य सूत्रों के मुताबिक एक्सरसाइज ‘हरिमाउ शक्ति’ 5 नवंबर तक चलेगा। इसमें दोनों पक्षों के लगभग 120 जवान शामिल हो रहे हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य उप-पारंपरिक परिदृश्य में मल्टी डोमेन ऑपरेशन के संचालन के लिए सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दोनों पक्ष एक संयुक्त कमान पोस्ट स्थापित करेंगे और एक संयुक्त निगरानी केंद्र के साथ एक एकीकृत निगरानी ग्रिड बनाएंगे।

    दोनों पक्ष जंगल, अर्ध शहरी और शहरी परिवेश में संयुक्त बलों के नियोजन का पूर्वाभ्यास करेंगे। इसके अलावा खुफिया जानकारी एकत्र करने, मिलान और प्रसार अभ्यास का भी पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस अभ्यास में ड्रोन, यूएवी और हेलिकॉप्टरों का भी उपयोग किया जाएगा। दोनों पक्ष युद्ध क्षेत्र में घायल हुए जवानों को सुरक्षित जगह ले जाने का भी अभ्यास करेंगे। दोनों दल बटालियन स्तर पर लॉजिस्टिक्स प्रबंधन और सर्वाइवल प्रशिक्षण अभ्यास पर चर्चा करेंगे।

    यह प्रशिक्षण अभ्यास मुख्य रूप से उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर अभ्यास आयोजित करने और एक-दूसरे के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर केंद्रित होगा। यह अभ्यास अर्ध-शहरी क्षेत्र में 48 घंटे के लंबे सत्यापन अभ्यास के साथ समाप्त होगा। इस एक्सरसाइज का उद्देश्य भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाना है, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को भी बढ़ावा देगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर संघ प्रमुख का विजयादशमी संदेश- सार तत्व
    Next Article रांची में दुर्गा पूजा की कड़ी सुरक्षा के बीच अपराधियों ने युवक को मारी गोली
    azad sipahi

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version