Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गाजा पर गरजे इजराइली टैंक, सीरिया पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक
    Breaking News

    गाजा पर गरजे इजराइली टैंक, सीरिया पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तेल अवीव/वाशिंगटन/यरुशलम। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की सात तारीख को इजराइल पर किए गए हमले के बाद समूची गाजा पट्टी युद्ध की लपटों से झुलस रही है। इजराइल ने हवाई हमलों के बाद जमीनी आक्रमण की पूरी तैयारी कर ली है। इजराइल के टैंकों ने गाजा में भारी तबाही मचाई है। इस बीच अमेरिका ने सीरिया पर एयर स्ट्राइक की है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

    इजराइल के युद्धक विमानों ने गुरुवार को खान यूनिस (गाजा) में आवासीय क्षेत्रों में बमबारी की। इससे पहले इजराइल के टैंकों व सैन्य टुकड़ियों ने गाजा में हमास के ठिकानों पर सीमित जमीनी हमला किया। जमीनी हमले से पहले टैंकों व पैदल सेना की टुकड़ी ने हमास नियंत्रित गाजा में रातभर छापे मारे। इस स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र ने चेताया है कि गाजा पट्टी में ईंधन खत्म होने की कगार पर है। इस वजह से उसे क्षेत्र में राहत प्रयास रोकने को मजबूर होना पड़ेगा।

    इजराइल की वायुसेना ने एक वीडियो जारी कर कुछ बंधकों को छुड़ाए जाने का दावा किया है। कहा गया है कि इस ऑपरेशन को दक्षिणी इजराइल सीमा के पास किबुत्ज बेरी में अंजाम दिया गया। हमास ने भी दावा किया है कि इजराइल के हवाई हमलों में गाजा में 50 बंधकों की मौत हो गई है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा में 1600 लोगों के लापता होने की सूचना है। इनमें 900 बच्चे भी हैं। हवाई हमले में ध्वस्त हुई इमारतों में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इजराइली वायुसेना ने हमास के 250 ठिकानों को निशाना बनाया है। इजराइल की थल सेना आज आगे बढ़ सकती है।

    मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इजराइली सीमा के पास मिस्र के लाल सागर के पास ताबा शहर पर मिसाइल ने एक चिकित्सा सुविधा केंद्र को निशाना बनाया है। इसमें छह लोगों की मौत हो गई। मगर इजराइल ने इस हमले से इनकार किया है। उल्लेखनीय है कि इजराइल-हमास युद्ध का आज 21वां दिन है। हमास के हमले के जवाब में इजराइली सेना लगातार कार्रवाई कर रही है। गाजा पट्टी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इजराइल की बमबारी में अब तक 7,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। हमास के हमले में अब तक 1400 से अधिक इजराइली नागरिकों की मौत हुई है।

    इस युद्ध के बीच अमेरिका ने सीरिया में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े दो स्थानों पर एयर स्ट्राइक की है। पेंटागन ने कहा कि ये हमले अमेरिकी ठिकानों और कर्मियों के खिलाफ हाल ही में किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों का जवाब है। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा है कि करीब 900 अमेरिकी सैनिक पश्चिम एशिया में तैनात किए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का दिल का दौरा पड़ने से निधन
    Next Article पुलिस कॉस्टडी में नेपाली युवक कैलास सिंह की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version