रांची। हरमू मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन समारोह में भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हेमंत सोरेन सरकार पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार फरेबियों की सरकार है। सरकार में अपराध चरम पर है। भ्रष्टाचार में सरकार आकंट डूबी हुई है। मुख्यमंत्री इडी के रडार पर हैं। हेमंत सरकार में लीकर, लैंड और सैंड माफिया दनदना रहे हैं। ऐसी सरकार को जाना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस आदिवासियों के नाम पर राजनीति करती है। आदिवासियों को जितना नुकसान हेमंत की सरकार में हुआ है, उतना पहले किसी दूसरी सरकार में नहीं हुआ है। वे शनिवार को हरमू मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन समारोह में बोल रहे थे।
हेमंत सरकार ने वोट की राजनीति के लिए धर्मांतरण पर आंख मूंद ली
जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा की सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता जब सत्ता पर बैठते हैं, तो लोगों की सेवा के लिए बैठते हैं। लोगों के काम करने के लिए बैठते हैं। झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए बैठते हैं, लेकिन जब झामुमो के लोग सत्ता पर बैठते हैं, तो वे अपनी सेवा के लिए बैठते हैं, मेवा खाने के लिए बैठते हैं। कहा कि हेमंत सरकार ने वोट की राजनीति के लिए धर्मांतरण पर आंख मूंद ली। ये बताता है कि हेमंत सोरेन को आदिवासियों की संस्कृति की नहीं सिर्फ वोट की चिंता है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



