Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लव जिहाद और धर्मांतरण झारखंड सहित पूरे देश में बड़ी समस्या : अशोक तिवारी
    Breaking News

    लव जिहाद और धर्मांतरण झारखंड सहित पूरे देश में बड़ी समस्या : अशोक तिवारी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 8, 2023Updated:October 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री सह केंद्रीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने कहा कि झारखंड सहित पूरे देश में लव जिहाद और धर्मांतरण बड़ी समस्या है। लव जिहाद के कारण कई बेटियां मारी जा रही हैं। इसपर अब बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभायें। अपने क्षेत्र में टोला बनाकर ऐसे राष्ट्र विरोधी दुराचारी ताकतों पर पैनी नजरें रखें और इनकी लिस्ट तैयार करें।

    तिवारी रविवार को विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के द्वारा धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान में आयोजित शौर्य जागरण यात्रा और धर्म सभा में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भोले-भाले आदिवासियों को जिस तरह से धर्मांतरित कर दबाव में धर्म परिवर्तन करने का काम हो रहा है, यह गलत है। इसपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे राज्यों में बांग्ला घुसपैठियों की धमक इस बात का संकेत है कि यह पूरी तरह से राजनीतिक विद्वेष है। इसके तहत एक प्लान के साथ राज्य में घुसपैठिया आ रहे हैं। यहां के लोगों को नुकसान हो रहा है।

    विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंद्रकांत रायपत राय ने कहा कि हिंदू रीलिजिक ट्रस्ट एक्ट का दुरुपयोग हो रहा है। राज्य सरकार के द्वारा मंदिर के न्यास बोर्ड पर सरकार अपने पसंदीदा लोगों को रख रही है, जो हमेशा हिन्दू धर्म के खिलाफ काम करते हैं। केंद्र सरकार से अनुरोध करते हुए इस एक्ट को समाप्त करना ही एक मात्र विकल्प है, ताकि मंदिर और मठों में ऐसे लोगों का कब्जा ना हो। राय ने कहा कि 1920 में अंग्रेजों द्वारा लगाया गया यह कानून बाकी सब धर्मों से हटाकर सिर्फ हिन्दू धर्म के लिए लागू किया गया है।

    विहिप के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल का शौर्य जागरण यात्रा झारखंड प्रांत के चार क्षेत्रों से निकाली गई। रथ यात्रा सभी जिला का भ्रमण और 156 सभाएं करते हुए रांची में संपन्न हुआ और धर्म सभा के आयोजन से अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का शंखनाद हुआ। धर्म सभा को जगन्नाथ शाही, स्वामी भूतेशानंद, वीरेंद्र विमल, सीताराम शरण, स्वामी दिव्यानंद, दीपक ठाकुर, रंगनाथ महतो, जन्मेजय कुमार सहित अन्य ने संबोधित किया।

    इस अवसर पर महामंडलेश्वर सूर्य नारायण, रामस्वरूप रूंगटा, तिलकराज मंगलम, कृष्ण चैतन्य, सिद्धनाथ सिंह, जन्मेजय कुमार, परिपूर्णेन्दु, गोकुल दास, ओमप्रकाश शरण सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपरिवार और पैसे की राजनीति करने वाली सरकार को उखाड़ फेकने का लें संकल्प : बाबूलाल मरांडी
    Next Article विद्यार्थी अपने इनोवेटिव आइडिया और माइंड को भारत के विकास में निवेश करें : निर्मला सीतारमण
    azad sipahi

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version