Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मप्र विस चुनावः खरगोन जिले में तीसरे दिन छह प्रत्याशियों ने भरा नाम निर्देशन पत्र
    राज्य

    मप्र विस चुनावः खरगोन जिले में तीसरे दिन छह प्रत्याशियों ने भरा नाम निर्देशन पत्र

    adminBy adminOctober 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – अब तक 11 प्रत्याशियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र
    खरगोन। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए नाम निर्देशन पत्र भरने के तीसरे दिन बुधवार को छह प्रत्याशियों द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं। इस प्रकार जिले के 06 विधानसभा क्षेत्रों से अब तक कुल 11 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

    बुधवार को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-182 बड़वाह से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सचिन बिरला, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-185 खरगोन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रवि जोश, शुभी जोशी, निर्दलीय सुधीर शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के बालकृष्ण पाटीदार एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-186 भगवानपुरा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंदर सिंह वास्कले द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया है।

    इससे पहले 21 अक्टूबर को प्रथम दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-183 महेश्वर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार मेव, दूसरे दिन 23 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-181 भीकनगांव से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नंदा ब्राह्मणे, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-183 महेश्वर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-184 कसरावद से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आत्माराम पटेल तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-185 खरगोन से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार व निर्दलीय प्रत्याशी संतोष पाटीदार द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया था। भारतीय जनता पार्टी के बालकृष्ण पाटीदार द्वारा दो नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। इस प्रकार जिले में अब तक 11 प्रत्याशियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं।

    चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी अंतिम तारीख 30 अक्टूबर को दोपहर 03 बजे तक अपने नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकते हैं। प्रत्याशियों द्वारा जमा किये गये नामांकन की संवीक्षा 31 अक्टूबर को की जाएगी। जो प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ना चाहेंगे वे 2 नवंबर को दोपहर 03 बजे तक अपने नाम वापस ले सकते है। नाम वापसी के बाद शेष बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। 17 नवंबर को जिले के 1541 मतदान केन्द्रों पर सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान कराया जायेगा। मतदाताओं द्वारा डाले गये मतों की गणना 03 दिसंबर को होगी। नामांकन दाखिल करते समय सामान्य अभ्यर्थी को 10 हजार रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति के अभ्यर्थी को 5 हजार रुपये जमानत राशि जमा करना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरजनीकांत-अमिताभ बच्चन 33 साल बाद फिर साथ आए, नई फिल्म का किया ऐलान
    Next Article एक दिन शेष: महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version