Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 31, 2023Updated:October 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। शॉर्ट कवरिंग के सपोर्ट से वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में आज दबाव का माहौल बना हुआ है।

    अमेरिका में इसी सप्ताह केंद्रीय बैंकों की पॉलिसी रेट मीटिंग होने वाली है। उसके पहले बाजार में हुई शॉर्ट कवरिंग के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक 1 प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 500 अंक से अधिक की उछाल के साथ बंद होने में सफल रहा। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,166.82 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 146.47 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,789.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 32,873.40 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.49 प्रतिशत उछल कर 7,327.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.44 प्रतिशत की छलांग लगा कर 6,825.07 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,716.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज दबाव की स्थिति बनी हुई है। एशिया के 9 बाजारों में से सिर्फ 1 का सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा है, जबकि 8 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 223.79 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 30,920.75 अंक के स्तर पर पहुंचकर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,195.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.02 प्रतिशत टूट कर 3,063.62 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स 308.85 अंक यानी 1.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,097.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 1.18 प्रतिशत लुढ़क कर 2,283.39 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 106.59 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,043.09 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.99 प्रतिशत टूट कर 1,382.06 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,683.32 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,009.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईडी हिरासत में मंत्री ज्योतिप्रिय से पूछताछ शुरू
    Next Article पटेल जयंती पर सीआरसी की रन फॉर यूनिटी में डीसी ने लिया भाग
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ सोना

      June 27, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में उतार-चढ़ाव

      June 27, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

      June 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version