Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»विधानसभा में विधायक अमर बाउरी को मिला नेता प्रतिपक्ष का दर्जा
    झारखंड

    विधानसभा में विधायक अमर बाउरी को मिला नेता प्रतिपक्ष का दर्जा

    adminBy adminOctober 17, 2023Updated:October 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अमर बाउरी को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिल गया है। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर की अधिसूचना के अनुसार बाउरी को 16 अक्टूबर की तिथि से ही नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिया गया है।

    उल्लेखनीय है कि 2019 में दिसंबर महीने में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से ही नेता प्रतिपक्ष का पद खाली था। मुख्य विरोधी दल भाजपा ने चुनाव के तुरंत बाद इस पद के लिए किसी का चयन नहीं किया था। बाद में फरवरी 2020 में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाली झारखंड विकास मोर्चा के भाजपा में विलय होने के बाद मई 2020 में उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था लेकिन उनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के न्यायाधिकरण में दलबदल का मामला लंबित रहने के कारण अब तक उन्हें नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता नहीं दी गई थी।

    करीब तीन महीने के इंतजार के बाद केन्द्रीय राज्य पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक विभाग मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र भेज कर जानकारी दी कि अमर कुमार बाउरी को भाजपा विधायक दल के नेता और जय प्रकाश पटेल को सचेतक की कमान सौंपने की बात केंद्रीय नेतृत्व से कही है, जिसकी औपचारिक मंजूरी मिल गई है और इस संबंध में वह आगे की कार्रवाई करें। इसके बाद ही भाजपा ने विधानसभा सचिवालय को इस संबंध में सोमवार को पत्र भेजा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबहुचर्चित फिल्म ‘गडकरी’ का ट्रेलर रिलीज
    Next Article डायरेक्टर इम्तियाज अली ने किया खुलासा, ‘ब्लैक फ्राइडे’ में अभिनय करना जीवन की सबसे बड़ी गलती
    admin

      Related Posts

      श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

      May 22, 2025

      ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

      May 22, 2025

      झारखंड में 27 तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक
      • ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version