Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मनरेगा कर्मियों ने लगाया अधिकारियों पर आरोप, गलत काम और लक्ष्य पूरा करने के लिए दे रहे धमकी
    Breaking News

    मनरेगा कर्मियों ने लगाया अधिकारियों पर आरोप, गलत काम और लक्ष्य पूरा करने के लिए दे रहे धमकी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 8, 2023Updated:October 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की रांची जिला इकाई की बैठक जिला स्कूल परिसर में रविवार को संजय प्रामाणिक की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सभी प्रखंडों के मनरेगा कर्मी उपस्थित थे। बैठक में अधिकारियों के द्वारा मनरेगा कर्मियों के हो रहे शोषण का विरोध किया गया। मनरेगा कर्मियों ने कहा कि अधिकारियों की ओर से उन्हें गलत काम करने और लक्ष्य पूरा करने के लिए की धमकी जा रही है। कहा जा रहा है कि अगर लक्ष्य पूरा नहीं किया, तो सीधे बर्खास्त किया जा सकता है। संजय प्रमाणिक ने कहा कि गलत होने पर सीधे रोजगार सेवक को ही बलि का बकरा बनाया जाता है। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे, जिला अध्यक्ष संजय प्रामाणिक, बासंती कुमारी, मो युसुफ, आशिक अंसारी, बजरंग प्रसाद, बीरेंद्र सिंह भोक्ता, मो मुर्तजा, अपराजिता गुप्ता, खुदीराम पातर, दिनेश उरांव और अन्य लोग शामिल थे।

    लंबित मांगों पर सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर विचार
    बैठक में मनरेगा कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर आगामी दिनों में सरकार को घेरने की रणनीति पर विचार किया गया। कहा गया कि रांची जिला के सभी मनरेगा कर्मी एकजुट होकर किसी भी शोषण के खिलाफ और अपनी मांगों की पूर्ति के लिए तैयार हैं। संजय प्रमाणिक ने बताया कि मनरेगा कर्मी विगत 16 वर्षों से अपनी सेवा ग्रामीण विकास विभाग के अति महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा में दे रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव पूर्व घोषणा की थी कि सरकार बनते ही नियमावली में संशोधन कर अनुबंध कर्मियों की सेवा नियमित कर दी जायेगी, पर सरकार के चार वर्ष पूरा होने को है और आज तक यह घोषणा पूरी नहीं हो सकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइजरायल पर लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने भी बम बरसाए
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को देवघर को देंगे सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना की सौगात
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version