Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नेपाल: एक सांसद की कमी के कारण चार महीने में चौथी बार गिरी कोशी प्रदेश की सरकार
    Breaking News

    नेपाल: एक सांसद की कमी के कारण चार महीने में चौथी बार गिरी कोशी प्रदेश की सरकार

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 7, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के कोशी प्रदेश में सिर्फ एक सांसद की कमी के कारण पिछले चार महीने में चौथी बार सरकार गिर गई है। बहुमत के लिए आवश्यक संख्या में सिर्फ एक सांसद की कमी होने से मुख्यमंत्री हिक्मत कार्की ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

    बहुमत साबित करने के आज आखिरी दिन कार्की ने बहुमत नहीं जुटा पाने के कारण सदन में मतदान से ठीक पहले अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी एमाले के संसदीय दल के नेता रहे कार्की दूसरी बार बहुमत साबित नहीं कर पाने के कारण पद छोड़ने पर मजबूर हुए हैं। सबसे बड़े राजनीतिक दल के नेता रहे कार्की को आवश्यक बहुमत 47 से एक सांसद की कमी रह गई। इससे पहले भी जब आम चुनाव के बाद पहली बार सरकार बनी थी, तब भी कार्की ही मुख्यमंत्री बने थे। उस समय भी आवश्यक बहुमत से एक वोट की कमी के कारण उनकी सरकार गिर गई थी।

    बीच में नेपाली कांग्रेस ने माओवादी सहित अन्य गठबन्धन दलों की सरकार रही। नेपाली कांग्रेस संसदीय दल के नेता उद्धव थापा के नेतृत्व में दो बार सरकार बनी थी लेकिन दोनों बार ही एक सांसद की कमी के कारण उनकी भी सरकार गिर गई। पहली बार में सदन के सभामुख के मत को जोड़कर आवश्यक बहुमत पहुंचाया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस सरकार को ही अवैध घोषित कर दिया और उद्धव सरकार को बर्खास्त कर फिर से सरकार गठन का आदेश दिया।

    दूसरी बार भी सरकार बनाने की कवायद में कांग्रेस ने अपने स्पीकर को इस्तीफा दिलवा कर बहुमत साबित करने की चाल चली। संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक स्पीकर की अनुपस्थिति में डिप्टी स्पीकर और इन दोनों की अनुपस्थिति में सदन के सबसे ज्येष्ठ सदस्य को स्पीकर का दायित्व देने का प्रावधान है। कांग्रेस गठबन्धन की इस चाल को भांपते हुए स्पीकर की इस्तीफे के बाद बहुमत साबित करने से ठीक एक दिन पहले नाटकीय घटनाक्रम में विपक्षी दल राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी की नेता रही डिप्टी स्पीकर तबीयत खराब का बहाना कर अस्पताल में दाखिल हो गईं। उसके बाद ज्येष्ठ सदस्यों में पांच विधायक विपक्षी दल के पास थे। बहुमत जुटाने के दिन सत्ता पक्ष की चाल को मात देने के लिए ये पांचों सदस्य अनुपस्थित हो गए।

    नेपाली कांग्रेस की सरकार बचाने के लिए छठे वरीयता क्रम के सदस्य कांग्रेस के ही एक विधायक को कार्यवाहक स्पीकर की जिम्मेदारी दी गई। स्पीकर ने मतदान कराया और खुद भी सरकार के पक्ष में मतदान कर दिया। कोर्ट ने इसको मान्यता नहीं दी और दूसरी बार उद्धव थापा की सरकार गिर गई। संविधान के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने सबसे बड़े दल के नाते एमाले संसदीय दल के नेता हिक्मत कार्की को फिर से मुख्यमंत्री नियुक्त करने का परमादेश तो दिया लेकिन कार्की अपना बहुमत साबित नहीं कर पाए और शनिवार को उनको पद छोड़ना पड़ा।

    सदन में कार्की ने कहा कि मध्यावधि चुनाव रोकने के लिए उन्होंने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया लेकिन वो असफल रहे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एमाले मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार है। हालांकि नेपाल के संविधान में यह उल्लेख है कि जब सबसे बड़े गठबन्धन या सबसे बड़े दल भी बहुमत साबित करने में अक्षम हो जाए तब सदन के किसी भी एक सदस्य के पास भी बहुमत हो जाता है तो उसको भी सरकार का नेतृत्व करने का अवसर दिया जाएगा।

    अब कोशी प्रदेश में आखिरी बार सरकार बनाने का प्रयास किया जाएगा। अगर किसी भी पार्टी के किसी भी विधायक को राज्यपाल के पास सदन की कुल संख्या 93 में आवश्यक बहुमत 47 विधायकों का समर्थन मिल जाता है तो सरकार गठन होने की संभावना बनी रहेगी। इस समय एमाले गठबन्धन के पास 46 विधायक हैं जबकि कांग्रेस गठबन्धन के पास 47 विधायक हैं। फिलहाल, स्पीकर की सीट पर बैठे विधायक को वोट देने के अधिकार को लेकर संविधान में कुछ भी स्पष्ट उल्लेख नहीं होने कारण सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर द्वारा दिए गए वोट को मान्यता देने से इनकार कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनए लुक में ऐसे दिखेंगे एयर इंडिया के विमान, कंपनी ने साझा की तस्वीर
    Next Article भाजपा-कांग्रेस के लुभावने वादों से चुनावी माहौल हो रहा प्रभावित : मायावती
    azad sipahi

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश
      • फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद
      • झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना
      • शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद
      • सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version