Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रोहित शर्मा के वनडे में 300 छक्के पूरे, भारत-पाक मैच के रिकॉर्ड्स
    Breaking News

    रोहित शर्मा के वनडे में 300 छक्के पूरे, भारत-पाक मैच के रिकॉर्ड्स

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 15, 2023Updated:October 15, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने रिकॉर्ड 8वीं बार पाकिस्तान को हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने 7 विकेट से मुकाबला जीता। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 6 छक्के लगाकर 86 रन की पारी खेली। वह पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान बने।

    शनिवार को खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने 4 रिकॉर्ड बनाए। वहीं रवींद्र जडेजा भारत में 100 वनडे विकेट लेने वाले छठे खिलाड़ी बने। भारत-पाक मैच में बने ऐसे ही टॉप रिकॉर्ड्स और इंटरेस्टिंग फैक्ट्स इस स्टोरी में हम जानेंगे…

    1. पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान
    टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 6 छक्के लगाए। इसी के साथ पाकिस्तान के खिलाफ बतौर वनडे कप्तान उनके 17 छक्के हो गए हैं। रोहित पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 18 वनडे में 15 छक्के लगाए थे।

    2. वर्ल्ड कप चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
    पाकिस्तान के खिलाफ 86 रन की पारी खेलने के साथ ही रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप चेज में 723 रन हो गए। टारगेट का पीछा करते हुए रोहित सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने वर्ल्ड कप में टारगेट का पीछा करते हुए 656 रन बना रखे हैं।

    3. वर्ल्ड कप के सक्सेसफुल चेज में सबसे ज्यादा रन
    रोहित वर्ल्ड कप में टारगेट का पीछा करते हुए टीम की जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। पाकिस्तान के खिलाफ पारी के साथ रोहित के सक्सेसफुल चेज में 586 रन हो गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने वर्ल्ड कप के सक्सेसफुल चेज में 519 रन बनाए हैं।

    4. 300 वनडे छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने रोहित
    रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 86 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। इसी के साथ भारत में उनके 152 वनडे छक्के हो गए। वह भारत में 150 से ज्यादा वनडे छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

    इतना ही नहीं रोहित के वनडे करियर में 303 छक्के भी हो गए। वह 300 से ज्यादा वनडे छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में रोहित तीसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (351 छक्के) पहले और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (331 छक्के) दूसरे नंबर पर हैं।

    5. भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में 8वीं बार हराया
    वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 8वीं बार हराया। टीम को पाक के खिलाफ अब तक हार नहीं मिली है। भारत ने वर्ल्ड कप में एक टीम के खिलाफ बगैर हारे सबसे ज्यादा मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप में 8 लगातार मैच जीते हैं। पाक भी श्रीलंका के खिलाफ अब तक नहीं हारा।

    6.जडेजा के भारत में 100 विकेट पूरे
    रवींद्र जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट लिए। इसी के साथ उनके भारत में 100 वनडे विकेट भी पूरे हो गए, वह ऐसा करने वाले छठे ही भारतीय खिलाड़ी बने। ऐसा करने वाले स्पिनर्स में जडेजा तीसरे प्लेयर बने। भारत में लेग स्पिनर अनील कुंबले ने सबसे ज्यादा 126 वनडे विकेट ले रखे हैं।

    7. पाकिस्तान ने 36 रन बनाने में 8 विकेट गंवाए
    पाकिस्तान टीम ने भारत के खिलाफ अपने आखिरी 8 विकेट महज 36 रन बनाने में ही गंवा दिए। टीम का स्कोर एक समय 155 रन पर 2 विकेट था। 30वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को बोल्ड कर दिया। 155 रन के बाद टीम 36 रन ही बना सकी और अपने आखिरी 8 विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान भारत के खिलाफ पहली बार 36 रन के अंदर अपने 8 विकेट गंवाए हैं।

    भारत के अलावा पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 32 रन और श्रीलंका के खिलाफ 33 रन अंदर अपने आखिरी 8 विकेट गंवा रखे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस ने तेलंगाना के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली सूची
    Next Article अमेरिका के मैरीलैंड में आम्बेडकर की 19 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
    azad sipahi

      Related Posts

      ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

      July 29, 2025

      युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की

      July 29, 2025

      ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका

      July 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version