Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नवरात्र पर रांची से गोरखपुर और दरभंगा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, लगेंगे अतिरिक्त कोच
    Breaking News

    नवरात्र पर रांची से गोरखपुर और दरभंगा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, लगेंगे अतिरिक्त कोच

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 8, 2023Updated:October 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। इस वर्ष 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के मद्देनजर रांची रेल मंडल ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह निर्णय हुआ है कि दरभंगा और गोरखपुर से आने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। साथ ही जिन ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ देखी जाएगी या फिर वेटिंग लिस्ट की संख्या ज्यादा रहेगी उनमें अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।

    दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार ने रविवार को बताया कि इस वर्ष रेलवे कर्मचारियों द्वारा पहले मंथन किया गया कि किस रूट की ट्रेन में सबसे ज्यादा भीड़ होती है, उसी हिसाब से हेड क्वार्टर को अतिरिक्त रेल गाड़ियों के परिचालन को लेकर प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंथन करने के बाद यह देखने को मिला की उत्तर प्रदेश और बिहार के दरभंगा जिले से आने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। अभी से ही इन ट्रेनों में यात्रियों को वेटिंग में टिकट मिल रहा है।

    उन्होंने बताया कि बिहार और कोलकाता के लिए भी यात्रियों की भीड़ होती है लेकिन इन रूटों पर भारत सरकार की तरफ से वंदे भारत ट्रेन का भी परिचालन किया गया है। इसके अलावा भी बिहार और झारखंड के अन्य जिलों में जाने वाले ट्रेनों का परिचालन हो रहा है, जो कहीं ना कहीं दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे त्योहार के मौके पर लोगों को राहत पहुंचाएगी।

    उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रहने वाले एक यात्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हजारों लोग रांची में रहते हैं। रांची से गोरखपुर के लिए दुर्गा पूजा के मौके पर अतिरिक्त ट्रेन की शुरुआत की जाती है तो निश्चित रूप से हजारों यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

    रांची से पटना जाने के लिए फिलहाल छह ट्रेनों का परिचालन हो रहा है, जिसमें जनशताब्दी, वंदे भारत एक्सप्रेस, हटिया पटना एक्सप्रेस, हटिया आईपीआर एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस हैं। बिहार के अन्य जिलों में जाने के लिए भी कई ट्रेनों का परिचालन रांची मंडल की तरफ से किया जा रहा है। साथ ही पढ़ाई करने के लिए झारखंड के कई छात्र दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में रह रहे हैं। वैसे छात्रों के लिए भी बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई से स्पेशल ट्रेन चलाने की बात की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबकोरिया मुठभेड़ केस: किन तथ्यों के आधार पर सीबीआइ की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ दाखिल की गयी प्रोटेस्ट पिटीशन
    Next Article जातीय गणना,विपक्षी एकता एवं लालू जी से डर रही भाजपा : तेजस्वी प्रसाद यादव
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version