रांची। भाजपा झारखंड के नव मनोनीत नेता विधायक दल अमर कुमार बाउरी को झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा नेता प्रतिपक्ष की मान्यता प्रदान किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बधाई दी है। मरांडी ने कहा कि भाजपा सदन में राज्य के लोक कल्याणकारी मुद्दों, जनहित के सवालों तथा हेमंत सरकार की विफलताओं को और मजबूती के साथ उजागर करेगी।
भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, विनोद शर्मा, सुनील सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, शर्मीला रजक, मुनेश्वर साहू, रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सूरज चौरसिया सहित प्रदेश के पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों ने भी अमर बाउरी को बधाई दी है।
प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी अभी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सांगठनिक प्रवास पर हैं। वे 18 अक्टूबर की शाम चार बजे सेवा विमान से रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से बाउरी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, जहां प्रदेश के नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।