Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चार साल के मासूम की कुकर्म कर हत्या, तौकीर अहमद गिरफ्तार
    Breaking News

    चार साल के मासूम की कुकर्म कर हत्या, तौकीर अहमद गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 20, 2023Updated:October 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हमीरपुर। जिले में देवी पंडाल से एक चार साल के बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। शुक्रवार को बच्चे का शव गांव के काफी दूर नदी किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचीं। डॉग स्क्वायड व फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। इस घटना से गांव में आक्रोश है। परिजनों ने बच्चे को कुकर्म कर नदी में डुबोकर मारे जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के आरोप पर एक ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।

    जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नारायच गांव में नवदुर्गा पर्व पर देवी पंडाल सजाया गया। यहां देवी पंडाल में बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। गुरुवार की रात में गांव के तमाम बच्चे और परिजन देवी पंडाल में भजन कीर्तन सुनने आए थे।

    भजन कीर्तन के बाद बच्चे और परिजन अपने-अपने घर चले गए। पर बच्चा अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश देवी पंडाल और आसपास के स्थानों पर की। उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।

    परिजनों ने घटना की सूचना यूपी-112 व मौदहा कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर लापता बच्चे के बारे में लोगों से पूछताछ की। बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव के ट्रक चालक बाबू उर्फ तौकीर अहमद को देवी पंडाल के पास बच्चे के साथ खेलते देखा गया था। उसे प्रसाद देकर देवी पंडाल से भगाया गया था। परिजनों के साथ पुलिस बाबू उर्फ तौकीर के घर पहुंचकर पूछताछ की। तौकीर अपने घर पर अर्धनग्न हालत में था। उसके पैरों में कीचड़ लगा था। शक होने पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गांव से दूर चन्द्रावल नदी किनारे पहुंची, जहां खोजबीन के बाद बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मौदहा के सरकारी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने देखते ही बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों और गांव के लोगों में आक्रोश गहरा गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के कुकर्म कर हत्या करने के आरोप पर पुलिस ने गांव के ही तौकीर अहमद को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा, सीओ मौदहा विवेक यादव और कोतवाल सुरेश कुमार सैनी भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। दीक्षा शर्मा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौके पर फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड से साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई कराई जा रही है। गांव के ही बाबू उर्फ तौकीर अहमद को परिजन के शक करने पर हिरासत में लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर बेगूसराय में तैनात किए गए 393 मजिस्ट्रेट, विशेष सतर्कता के निर्देश
    Next Article लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार पर दबाव, शुरुआती कारोबार में लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी
    azad sipahi

      Related Posts

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025

      कोलकाता में जन्मे डॉक्टर को पोलियो अनुसंधान के लिए मिला वैश्विक पुरस्कार

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version