Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुजरात: सूरत में आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने की सामूहिक आत्महत्या
    Breaking News

    गुजरात: सूरत में आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने की सामूहिक आत्महत्या

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 28, 2023Updated:October 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सूरत। गुजरात के सूरत से दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां आर्थिक तंगी के चलते एक परिवार के सात सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। मृतकों में माता-पिता, पति-पत्नी और तीन बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्ट्या इनमें 6 लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया जबकि एक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी का जिक्र है।

    पालनपुर जकातनाका के समीप विद्याकुंज स्कूल के पीछे सिद्धेश्वर अपार्टमेंट के सी-2 ब्लॉक में शनिवार सुबह दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई। मनीष सोलंकी नामक फर्नीचर और बिल्डिंग के कांट्रेक्टर का घर का दरवाजा शनिवार सुबह देर तक नहीं खुला तो पड़ोसियों ने मनीष के रिश्तेदारों को सूचना दी। रिश्तेदारों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजा खोला गया तो घर के अंदर 7 शव इधर-उधर पड़े थे। इनमें 6 सदस्यों द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने की प्राथमिक जानकारी मिली है। एक सदस्य फंदे पर लटका पाया गया।

    अडाजण डीसीपी राकेश बारोट ने बताया कि इस मामले में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसकी असलियत जानने की तहकीकात की जा रही है। हालांकि सुसाइड नोट में किसी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं बताया गया है। इनका फर्नीचर के कांट्रेक्ट से संबंधित कारोबार था। बताया गया कि उसके साथ करीब 30-40 लोग काम करते थे। सूत्रों के अनुसार मनीष के काफी रुपये बाजार में लोगों के पास फंस गए थे। इधर दीपावली को लेकर श्रमिकों और सामान वालों को रुपये देने का लगातार दबाव था। मृतकों में मनीष सोलंकी और उसकी पत्नी रीटा सोलंकी, मनीष के पिता कनू और माता शोभना, मनीष के 3 बच्चे दीक्षा, काव्या और कुशल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सरकार में कोयला, लोहा एवं बालू तस्करों को खुली छूट: अश्विनी चौबे
    Next Article झारखंड में 1.60 लाख के केसीसी लोन के लिए गारंटी जरूरी नहीं
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने वीडियाे पाेस्ट कर जनता से की वाेट अपील, कहा-एनडीए ही कर सकता है बिहार का विकास

      November 1, 2025

      जदयू विधि प्रकोष्ठ का दावा – पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार

      November 1, 2025

      चुनाव में अलग करवट ले रहा बिहार, एनडीए की जीत की इबारत लिख रहा माहौल: डॉ. मोहन यादव

      October 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकुड़ में पत्थर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या: पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका!
      • नेपाल के स्टार्ट अप उद्यमियों को भारत से मिलेगा सहयोग
      • नेपाल में भारी हिमपात के बीच पांच दिनों से फंसे 11 विदेशी पर्यटकों को 9 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया गया
      • नाइजीरिया में खतरे में है ईसाई धर्म- ट्रंप का बड़ा दावा, विशेष निगरानी का आदेश
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version