Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हार देखकर अधिकारियों पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा झामुमो :  प्रतुल शाहदेव 
    झारखंड

    हार देखकर अधिकारियों पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा झामुमो :  प्रतुल शाहदेव 

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 27, 2024Updated:October 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जामताड़ा। जामताड़ा में बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन ने प्रेस वार्ता कर कहा कि विधायक इरफान अंसारी मेरे बारे में कई अनाप-शनाप टिप्पणी कर रहे हैं। कभी कह रहे हैं कि हम ओडिशा से आए हैं और झारखंड में क्या कर रहे हैं। उनको तो यह भी बताना चाहिए कि उनके केंद्र में नेतृत्व करने वाली कांग्रेस की आला कमान सोनिया गांधी कहां से आई हैं। उन्होंने आरोप लगया कि नॉमिनेशन के ठीक बाद इरफान अंसारी ने अभद्र टिप्पणी करके सारी हदों को पार कर दिया है। उन्होंने टिप्पणी कर हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचायी। इससे हमारे सभी आदिवासी महिला वर्गों में रोष है। वो महिलाओं को हमेशा अपमानित करते रहते हैं। यह सब मुझे जानकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्राप्त हुई है।

    उन्होंने आगे कहा कि इरफान अंसारी ने अमर्यादित भाषा से मेरा अपमान किया है। उनको नहीं पता कि मैं किसी घर से ताल्लुक रखती हूं, मैं किनकी पत्नी हूं मैं किनकी पुत्रवधू हूं। हमारे ससुर जी शिबू सोरेन ने जामताड़ा की धरती से ही आंदोलन की शुरूआत की थी। हमारे पति ने भी यहीं से आंदोलन शुरू किया था। उसके बाद झारखंड राज्य बिहार से अलग होकर नया राज्य बना। उनके इस बयान के बाद हम उन्हें माफ नहीं करने वाले हैं। हमारे समुदाय की महिलाएं इन्हें माफ नहीं करेंगी और उनको आदिवासी गांव की महिलाओं द्वारा गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।

    उन्होंने दावा किया कि पिछले दिनों जिस तरह से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करके उन्होंने मेरा अपमान किया है, उसके बाद से पूरे क्षेत्र में इरफान अंसारी का विरोध शुरू हो चुका है। और उनके ऊपर मुकदमा भी दायर हो चुका है। जिससे डरकर अब वो सफाई दे रहे हैँ कि मेरा वीडियो काट-छांट कर प्रस्तुत किया जा रहा है। डरकर इरफान अंसारी ने भी मेरे ऊपर झूठा मुकदमा दायर कर दिया है। इरफान अंसारी जैसी मानसिकता रखने वाले लोग जो इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, उन्हें इंडिया गठबंधन के द्वारा मंत्री भी बनाया गया है। जिन्होंने इनको मंत्री बनाया है उनका भी यह दायित्व बनता है कि राज्य के मंत्री का क्या अनुशासन होना चाहिए, ये उनको बताएं। मैं इनको बताना चाहती हूं कि आने वाले 20 तारीख को पूरे जामताड़ा विधानसभा की जनता एकमत होकर बीजेपी को वोट देने का काम करेगी। आपको वापस मधुपुर भेजने पर मजबूर करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन के प्रस्तावक मुर्मू मंडल को अगवा करने का प्रयास : सुप्रियो भट्टाचार्य
    Next Article झारखंड में सीता सोरेन का अपमान हुआ : शिवराज
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version