Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची में दिनदहाड़े फायरिंग, कारोबारी को मारी गईं आधा दर्जन गोलियां
    Jharkhand Top News

    रांची में दिनदहाड़े फायरिंग, कारोबारी को मारी गईं आधा दर्जन गोलियां

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 15, 2025Updated:October 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी के कटहल मोड़ में अपराधियों ने दुःसाहस दिखाते हुए एक कारोबारी को दिनदहाड़े कई गोलियां मारी। अपराधियों की गोलीबारी में घायल कारोबारी राधेश्याम साहू को पुलिस के द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    दुकान के बाहर हमला
    स्थानीय लोगों ने बताया कि राधेश्याम साहू हर दिन की तरह अपनी दुकान शांभवी इंटरप्राइजेज के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। दिनदहाड़े फायरिंग होने की वजह से थोड़ी देर के लिए कटहल मोड़ के पास हड़कंप मच गया। राधेश्याम साहू को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह घायल राधेश्याम को अस्पताल पहुंचाया। आपको बता दें कि राधेश्याम साहू कटहल मोड़ में छड़ और सीमेंट का कारोबार करते हैं।

    कई थानों की टीम पहुंची
    दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की सूचना मिलते ही रांची के ग्रामीण एसपी, रातू थाना प्रभारी, नगड़ी थाना प्रभारी और पुंदाग ओपी प्रभारी भी मौके पर पहुचे। पुलिस की टीम ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मौके पर एफएसएल की टीम से भी जांच करवाई गई है। पुलिस की टीम को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा है, जिसमें अपराधी नजर आए हैं।

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। कारोबारी को दलादली ओपी क्षेत्र के कटहल मोड़ के पास अपराधियों के द्वारा गोली मारी गई। दलादली ओपी के प्रभारी सत्यप्रकाश ने मंगलवार को ही अपना पदभार संभाला है, पदभार संभालने के दूसरे ही दिन अपराधियों ने बड़ी चुनौती दे डाली है।

    जांच जारी
    रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि कारोबारी को गोली अज्ञात अपराधियों के द्वारा मारी गई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार तहकीकात की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं राधेश्याम के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला के विभिन्न कोषांगों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के दिए निर्देश
    Next Article बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जलवा जारी
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी बयानबाजी तेज, प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

      June 19, 2026

      ओसीपी की ब्लास्टिंग से धंसी ग्रामीण सड़क, भड़के ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

      June 19, 2026

      ‘दृष्टि 2026’ का सफल समापन, 2500 लोगों को मिला नेत्र चिकित्सा का लाभ

      June 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी बयानबाजी तेज, प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
      • खतरे में अमेरिका-ईरान शांति समझौता, लेबनान पर इजरायल ने बरसाये बम, 18 मरे, तेहरान ने बातचीत रोकी
      • ओसीपी की ब्लास्टिंग से धंसी ग्रामीण सड़क, भड़के ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
      • कोयला तस्करी केस में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अभिषेक के करीबी पूर्व एसडीपीओ के खिलाफ एफआइआर
      • ममता को एक और झटका, पूर्व मंत्री जेपी मल्लिक ने छोड़ी पार्टी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version