Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गोगो दीदी योजना के लिए बाबूलाल ने रांची में खुद भरवाया फार्म
    Top Story

    गोगो दीदी योजना के लिए बाबूलाल ने रांची में खुद भरवाया फार्म

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एफआइआर दर्ज करने के आदेश को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी चुनौती
    -कहा, वादाखिलाफी के लिए सबसे पहले एफआइआर हेमंत सोरेन पर हो
    -मुख्यमंत्री ने सभी डीसी को एफआइआर करने का दिया था आदेश

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार को चुनौती देने के दूसरे दिन यानी मंगलवार को गोगो दीदी योजना के लिए खुद फार्म भरवाया। उन्होंने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रोड स्थित खोखमा टोली में 18 साल से अधिक की उम्र की महिलाओं से गोगो दीदी योजना के लिए आवेदन भरवाया। बाबूलाल ने उन्हें फार्म भरने में मदद भी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। वादाखिलाफी के लिए सबसे पहले झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के खिलाफ एफआइआर दर्ज होनी चाहिए।
    गौरलतब है कि भाजपा द्वारा गोगो दीदी योजना के लिए फार्म भरवाने को लेकर झामुमो ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने का आग्रह किया था। इसके लिए झामुमो ने चुनाव आयोग के मई के एक पत्र का हवाला दिया था। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिये सभी डीसी को पत्र को ध्यान में रखते हुए एफआइआर करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। रांची के डीसी मंजूनाथ भंयत्री ने तत्काल इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को एक बार फिर से आगाह कर देना चाहता हूं कि आप चाहे जितने भी झूठे मुकदमे दर्ज करवा लें, हम भाजपा कार्यकर्ता आपके इन दमनकारी हथकंडों और गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। मैं खुद अपनी माताओं बहनों के बीच जाकर उनकी उन्नति और प्रगति के लिए गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाऊंगा। जितना केस दर्ज करना हो कर लें।

    भाजपा जो कहती है ,वह करके दिखाती है:
    भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ‘गोगो दीदी योजना’ को लेकर राज्यभर में जबरदस्त उत्साह है। उत्साह की वजह भी है। भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों को विश्वास और भरोसा है। उन्होंने घोषणा की है तो निश्चित रूप से सरकार बनते ही पहले कैबिनेट में यह सब निर्णय हो जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने फॉर्म भरा है, उसे कंप्यूटर में लोड किया जाता है। उसका दस्तावेज तैयार हो रहा है। राज्य में भाजपा सरकार बनते ही हर महीने की 11 तारीख को 2100 रुपये उनके बैंक खाते में चला जायेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जांच करनी है तो करें। कार्रवाई करनी हो तो करें। मैंने आकर खुद मां बहनों का फॉर्म भरा है।

    हेमंत सोरेन ने नहीं निभाया वादा:
    बाबूलाल ने कहा कि देश की संसद और विधानसभा में कानून बना कर महिलाओं के लिए 33% सीटों को रिजर्व किया गया है। उन्होंने लखपति दीदी, रोजगार, शौचालय निर्माण, तीन तलाक, मातृत्व अवकाश, बच्चियों को साइकिल, पूर्व की राज्य सरकार द्वारा एक रुपये में रजिस्ट्री आदि का जिक्र किया। बाबूलाल ने कहा कि एफआइआर सबसे पहले हेमंत सोरेन पर होनी चाहिए। झामुमो के नेताओं पर होनी चाहिए। क्योंकि उन्होंने 2019 के चुनाव के घोषणा पत्र में कहा कि गरीबों को 72000 रुपये सालाना देंगे। चूल्हा खर्च मां बहनों को 2000 रुपये, बुजुर्ग, महिला, दिव्यांग को 2500 रुपये पेंशन, 5 लाख नौजवानों को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता आदि का वादा किया था। एफआइआर कायदे से पहले हेमंत सोरेन के ऊपर होनी चाहिये, जिन्होंने घोषणा की थी और जनता को ठगा है। इस अवसर पर विधायक नवीन जायसवाल, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और लाभार्थी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा ने देशभक्तों को बांटने की साजिश को फेल कर दिया: मोदी
    Next Article सीएम ने 76 लोगों को सौंपा नियुक्ति पत्र, नेतरहाट की तर्ज पर खुलेंगे तीन विद्यालय, शिलान्यास
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तबादले के जरिए पुलिसकर्मियों को सजा देना गलत, 20 जवानों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द

      April 28, 2026

      झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती

      April 28, 2026

      रिम्स निदेशक का औचक निरीक्षण: ड्यूटी से नदारद मिले कई कर्मचारी, मंचा हड़कंप

      April 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल चुनाव: दूसरे चरण से पहले चुनाव आयोग सख्त, 142 सीटों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का आदेश
      • ED का अनिल अंबानी समूह पर बड़ा एक्शन, 3,034 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
      • नेपाल में शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र, निजी स्कूलों को अवैध फीस वापस करने का सख्त निर्देश
      • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे विदेशमंत्री अराघची, रूस भी मध्यस्थता को तैयार
      • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तबादले के जरिए पुलिसकर्मियों को सजा देना गलत, 20 जवानों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version