Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»वोट डालने जायें तो उन्हें याद रखें, जिन्होंने आपके सपनों की बोली लगायी थी, जिन्होंने आपके सपनों के साथ खिलवाड़ किया: बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    वोट डालने जायें तो उन्हें याद रखें, जिन्होंने आपके सपनों की बोली लगायी थी, जिन्होंने आपके सपनों के साथ खिलवाड़ किया: बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 20, 2024Updated:October 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विश्वासघात का बदला लेने का अवसर, वोट आपका हथियार
    रांची। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होना है। 13 नवंबर और 20 नवंबर। चुनावी रण तैयार हो चुका है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी ओर से प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही हैं। ऐसे में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के युवा साथियों से एक गुजारिश की है। उन्होंने ट्वीटर पर एक पोस्ट जारी कर वर्तमान की हेमंत सोरेन सरकार पर जम कर निशाना साधा है। बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि प्रिय युवा साथियों, झारखंड के चुनाव की तारीखें नजदीक आ चुकी हैं, और यह समय है कि हम सभी अपने अधिकारों का इस्तेमाल करें और अपने भविष्य की रक्षा करें।

    उन्होंने आगे कहा है कि साथियों, मैं जानता हूं कि पिछले पांच सालों में हेमंत सोरेन की लापरवाही, भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के कारण आप सरकार और संस्थानों से विश्वास खो चुके हैं। आखिर आप उस सरकार पर कैसे भरोसा कर सकते हैं, जिसने बार-बार आपके सपनों के साथ खिलवाड़ किया है? हेमंत सोरेन, जिन्होंने पांच साल पहले आपसे बड़े-बड़े वादे किये थे, वही हेमंत सोरेन हैं, जो पिछले पांच सालों से सत्ता में रहते हुए आपके भविष्य को लूटने और आपकी मेहनत को मिट्टी में मिलाने का काम कर रहे हैं।

    क्या आप भूल सकते हैं कि इन पांच सालों में एक भी परीक्षा सुचारू रूप से नहीं हो सकी? कितनी बार आपने पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी की, फॉर्म भरे, और उम्मीदों से भरे रहे, लेकिन जब परीक्षा का दिन आया, तो पेपर लीक हो गये। यह सिर्फ लापरवाही नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी, जिसमें हेमंत सोरेन और उनके साथियों को केवल पैसों की परवाह थी। खुद मुख्यमंत्री के करीबी लोग इस भ्रष्ट खेल का हिस्सा थे, जिन्होंने आपके सपनों को पैसों के लिए रौंद दिया।

    याद कीजिए वह दिन, जब इडी ने मुख्यमंत्री के करीबी के घर से परीक्षा के एडमिट कार्ड बरामद किये थे। कितने अभ्यर्थी ऐसे थे, जिनसे पैसे लेकर बाकी छात्रों का भविष्य बर्बाद करने की कोशिश की गयी थी! 5 लाख नौकरियों का वादा, बेरोजगारी भत्ता देने का वादा—पर आज ये वादे कहां हैं? सब हवा में खो गये, और जो बचा है, वह है निराशा और हेमंत सोरेन की विफल सरकार।।

    अब समय आ गया है कि आप इस विश्वासघात का बदला लें। यह चुनाव सिर्फ एक वोट डालने का नहीं है, यह उन लोगों को सबक सिखाने का मौका है जिन्होंने आपके सपनों के साथ खिलवाड़ किया। जो नेता यह सोचता है कि वह आपकी मेहनत का मजाक उड़ा कर बच जायेगा, उसे यह समझना होगा कि युवा कभी भूलते नहीं हैं। इस बार चुनाव आपका है, भविष्य आपका है, और फैसला भी आपका होना चाहिए।

    आपसे एक विनम्र निवेदन है, जब आप 13 और 20 नवंबर को वोट डालने जाएं, तो उन लुटेरों को याद रखें जिन्होंने आपके सपनों की बोली लगायी थी। उन वादों को याद रखें जो पूरे नहीं हुए, उन पेपर लीक को याद रखें जिनकी वजह से आपका करियर दांव पर लग गया। यह मौका है उन नेताओं को सबक सिखाने का, ताकि आने वाली कोई भी सरकार यह न भूले कि युवाओं के सपनों से खेलने की सजा सत्ता से बाहर होना है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीजेपी ले रही है परिवारवाद का सहारा : सुप्रियो
    Next Article रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के लिए एनडीए की जीत जरूरी: शिवराज सिंह चौहान
    shivam kumar

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version