Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»महिला टी20 विश्व कप: श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले मंधाना ने कहा- नेट रन रेट पहली प्राथमिकता नहीं
    स्पोर्ट्स

    महिला टी20 विश्व कप: श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले मंधाना ने कहा- नेट रन रेट पहली प्राथमिकता नहीं

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 9, 2024Updated:October 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुबई। भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने चल रहे महिला टी 20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला खेलने से पहले कहा है कि नेट रन रेट (एनआरआर) उनकी पहली प्राथमिकता नहीं है।

    ग्रुप ए एक करीबी मुकाबला बन गया है क्योंकि पांच में से चार टीमें दो-दो अंक लेकर बैठी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों की हार के बाद भारत ने खुद को अजीबोगरीब स्थिति में ला दिया है। भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट की जीत के साथ अपने अंकों की शुरुआत की। हालांकि, भारत को 106 रनों का पीछा करने में 18.5 ओवर लगे।

    हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की बड़े अंतर से हार भारत के लिए फायदेमंद हो गया है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट अब -0.050 हो गया है ओर अब वह एक जीत और एक हार के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गया है। ऐसे में भारतीय टीम फिर से सेमीफाइनल की रेस में आ गई है।

    भारत वर्तमान में -1.217 के एनआरआर के साथ चौथे स्थान पर है। ग्रुप में भारत की स्थिति इस बात पर निर्भर करेगी कि वे श्रीलंका के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं।

    मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “नेट रन रेट पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में हमारे दिमाग में चल रहा था। लेकिन यूएई में स्थितियां बहुत अलग हैं और तेजी से रन बनाना आसान नहीं है। पहली प्राथमिकता मैच जीतना है और यह टीम के लिए सबसे अच्छा क्या है और एनआरआर के संदर्भ में हम क्या कर सकते हैं, के बीच संतुलन है। मैंने पिछले गेम में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बाद में मैंने डॉट बॉल खेली, जो मेरे लिए परेशान करने वाला था। हम यह सोचकर मैदान पर नहीं उतर सकते कि हम किसी भी विपक्षी टीम पर हमला करेंगे और क्रूज करेंगे, स्थितियां और आउटफील्ड कठिन हैं। इन परिस्थितियों में एनआरआर के बारे में सोचने की बजाय पहली प्राथमिकता जीतना है। समूह निश्चित रूप से मुश्किल है, लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है, हम बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहते।”

    भारत ने शुरुआती दो मैचों में अपनी बल्लेबाजी लाइनअप में प्रयोग किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर व्हाइट फर्न्स के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ जेमिमा रोड्रिग्स बल्लेबाजी करने उतरीं। मंधाना ने बदलावों पर बात की और जोर देकर कहा कि यह परिस्थितियों के अनुसार किया गया था।

    मंधाना ने कहा, “विकेट की स्थिति और मैदान की स्थिति हमारी उम्मीद से अलग थी। यह [नंबर 3 की भूमिका] मैच की स्थिति पर निर्भर करता है, हम किसके साथ खेल रहे हैं, हम कहां खेल रहे हैं। मैं यह नहीं कहूंगी कि यह सब योजनाबद्ध था। यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि हम किसका पीछा कर रहे हैं, हम बल्लेबाजी क्रम तय करने के लिए इसे ध्यान में रखेंगे।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवित्तीय अनुशासन को लेकर आरबीआई गंभीर, दिसंबर में हो सकता है ब्याज दरों में कटौती का फैसला
    Next Article टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने जो रूट, एलिस्टेयर कुक को छोड़ा पीछे
    shivam kumar

      Related Posts

      एशिया कप 2025: एक बार फिर भारत के सामने होगा पाकिस्तान

      September 18, 2025

      नेपाल के खिलाफ वेस्टइंडीज टी20 टीम में पांच नए चेहरे, अकील होसैन होंगे कप्तान

      September 18, 2025

      एशिया कप 2025 : बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराया, तंजिद हसन और गेंदबाजों ने दिखाया दम

      September 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version