Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाजपा विधायक राज सिन्हा का धनबाद में जोरदार स्वागत, चौथी बार पार्टी ने दिया टिकट
    Top Story

    भाजपा विधायक राज सिन्हा का धनबाद में जोरदार स्वागत, चौथी बार पार्टी ने दिया टिकट

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 21, 2024Updated:October 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चौथी बार भाजपा का टिकट लेकर धनबाद पहुंचे राज सिन्हा का बैंड-बाजे के साथ जोरदार स्वागत, कहा-
    झारखंड में एनडीए की सरकार बनने पर संगठित अपराध को समाप्त करना सरकार की होगी प्राथमिकता
    धनबाद। भाजपा विधायक राज सिन्हा को धनबाद विधानसभा सीट से पार्टी ने चौथी बार टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद वह दिल्ली से सोमवार को से ट्रेन से धनबाद पहुंचे। धनबाद रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।जालियावाला बाग एक्सप्रेस से दिल्ली से धनबाद पहुंचे विधायक का बैंड-बाजा के साथ अगवानी की गई। यहां बता दें कि राज सिन्हा वर्ष 2014 और 2019 में धनबाद से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है और उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उम्मीदवार घोषित होने के बाद जब राज सिन्हा ट्रेन से धनबाद पहुंचे, तो स्टेशन पर गाजे-बाजे के साथ समर्थकों ने उनका स्वागत किया। ट्रेन से उतरते ही विधायक को फूल की मालाएं पहनाईं गईं। हाथों में भाजपा का झंडा लेकर आए राज समर्थकों ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जमकर नृत्य भी किया।

    मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि पार्टी ने जो उन पर विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का ईमानदारी से प्रयास करेंगे। झारखंड में एनडीए की सरकार बनने पर संगठित अपराध को समाप्त करना सरकार की प्राथमिकता होगी। विधानसभा क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया कि धनबाद में उन्होंने आधारभूत संरचना खड़ा करने का जो संकल्प लिया है, उसे जरूर पूरा करेंगे। गली-मोहल्ले की सड़कों को दुरुस्त करना, नाली समस्या का स्थायी समाधान, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था उनकी प्राथमिकता में है। धनबाद में बढ़ते अपराध को समाप्त कर व्यवसायियों को भयमुक्त वातावरण मुहैया कराने पर उनका विशेष जोर रहेगा।

    स्टेशन पर उनके स्वागत के बाद, राज सिन्हा ने धनबाद में विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। राज सिन्हा ने धनबाद में डीआरएम चौक स्थित भीमराव अंबेदकर, गांधी सेवा सदन में महात्मा गांधी, रणधीर वर्मा चौक पर रणधीर प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिए। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ता और धनबाद की जनता को धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने धनबाद विधानसभा की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की और समाधान का भरोसा दिलाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचिंताओं से घिरे विश्व में आशा का संचार कर रहा भारत : प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय कारा का निरीक्षण
    shivam kumar

      Related Posts

      विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा

      October 12, 2025

      झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक

      October 12, 2025

      स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल

      October 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा
      • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
      • स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
      • सड़क हादसा में टाटा स्टील कर्मी की मौत, पांच घायल
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version