रांची। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा के निधन से पूरा देश मर्माहत है। उनके निधन से देश की पूरी 140 करोड़ जनता शोकाकुल है। रतन टाटा एक ऐसे उद्योगपति रहे जिन्होंने उद्योग जगत का देश की ओर से नेतृत्व किया। जब मैं मुख्यमंत्री थ, उस समय उनसे मुलाकात हुई थी। कई एक योजनाओं के बारे में हमने उनसे चर्चा की।

वह इन योजनाओं पर काम करने को बिल्कुल तैयार थे, लेकिन हम राज्य के मुख्यमंत्री नहीं रहे और काम वहीं पर लटक गया। बाबूलाल ने कहा कि उन्होंने उद्योग जगत को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ परोपकार और विनम्रता की अद्भुत मिसाल पेश की। रतन जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version