रांची। चाईबासा जिला परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजश्री सावैयां ने मंगलवार को अपने पति नवीन सावैयां संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में दोनों को सदस्यता दिलाई। मौके पर कहा कि भाजपा केवल पार्टी नहीं एक परिवार है। यह विकसित झारखंड, समृद्ध भारत का उत्कृष्ट विचार भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति-नीति एवं भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग इस परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। साथ ही बाबूलाल ने उम्मीद जताई कि राजश्री के आने से चाईबासा में पार्टी और सबल होगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version