Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चाइबासा जेल में बंद अपराधी अमन साहू को रायपुर ले गयी छत्तीसगढ़ पुलिस
    Top Story

    चाइबासा जेल में बंद अपराधी अमन साहू को रायपुर ले गयी छत्तीसगढ़ पुलिस

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2024Updated:October 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। चाइबासा जेल में बंद अपराधी अमन साहू को छत्तीसगढ़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट के तहत अपने साथ रायपुर ले गयी। रविवार की देर रात रायपुर क्राइम ब्रांच की 10 सदस्यीय टीम चाइबासा आयी और कड़ी सुरक्षा के साथ अमन साहू को अपने साथ ले गयी। अमन साहू पर तीन माह पहले रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के दफ्तर के बाहर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच करने के लिए उसे अपने साथ रायपुर ले गयी। गौरतलब है कि अमन साहू को प्रोडक्शन वारंट में रायपुर लाने के लिए स्थानीय पुलिस ने कोर्ट से पांच से छह बार प्रोडक्शन हासिल कर चुकी थी, लेकिन अब तक अमन को रायपुर नहीं लाया जा सका था।

    ढाई साल में नौ जेल में किया गया शिफ्ट, फिर भी अपराध पर लगाम नहीं
    जेल में बंद अपराधी अमन साहू को पिछले ढाई साल में नौ बार एक जेल से दूसरे जेल में शिफ्ट किया गया। इसके बाद भी उसका आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमन साहू जेल से ही अलग-अलग जिलों के कारोबारियों को लगातार धमकी देने और रंगदारी वसूलने का काम करता रहा है। दो महीने पहले अमन साहू ने हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस को बंदी पत्र लिख कर दावा किया था कि उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उसने आरोप लगाया था कि साजिश में पुलिस अफसर, कोयला माफिया और राजनेता शामिल हैं। साजिश के तहत उसे एक से दूसरे जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।

    अमन साहू गैंग का सुनील मीणा झारखंड पुलिस के लिए चुनौती
    अमन साहू गैंग का सुनील मीणा, जिसको गिरफ्तार करना झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। सुनील मीणा मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के घडसाना के नयी मंडी का रहने वाला है। सुनील लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विश्वस्त लोगों में रह चुका है। वर्क वीजा पर भारत से मलेशिया गया सुनील कुआलालंपुर में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा, गोल्डी बरार और संपत नेहरा के जरिये लॉरेंस के संपर्क में आया और मलेशिया से ही अपराध की दुनिया में अपनी जड़ें जमाने लगा। वह लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर राजस्थान और पंजाब के कई जिलों में हत्या, रंगदारी वसूली, फायरिंग जैसे घटनाओं को अंजाम दिलाने लगा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
    Next Article आईपीओ लॉन्च होने के पहले ग्रे मार्केट में हुंडई की घटी चमक, 570 से घट कर 60 रुपये के स्तर पर आया प्रीमियम
    shivam kumar

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version