रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची पहुंच गये हैं। हाल ही में वह जम्मू कश्मीर के दूरू सीट से जीते हैं। जीत के बाद पहली बार वह बुधवार को दिल्ली आये और गुरुवार को रांची पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है। इस दौरान गुलाम अहमद मीर ने बहुत ही अहम बात कही है।

उन्होंने कहा है कि 19 तारीख के बाद कांग्रेस की पहली सूची जारी की जायेगी। 19 अक्टूबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी रांची आ रहे हैं। जिसके बाद सेंट्रल इलेक्शन कमिटी की बैठक होगी। बैठक के बाद संभवत 21 तारीख को पहली सूची जारी कर दी जायेगी। उन्होंने कहा है कि लगभग सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। आज से 19 तारीख तक लगातार बैठकों का दौर चलेगा। इसी बीच गुलाम अहमद मीर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे और सीट शेयरिंग को लेकर जो भी बातें हैं उसे स्पष्ट करेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version