रांची/गुमला। नक्सलियों के खिलाफ गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कोयल शंख जोन के सब जोनल कमांडर एवं झारखंड सरकार की सूची में ईनामी नक्सली रंथु उरांच उर्फ गुरुचरण समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस टीम ने नक्सलियों को आंजन जंगल के पास से पकड़ा है। उक्त जानकारी डीआईजी अनूप बिरथरे ने दी। उन्होंने कहा कि गुरुचरण की गिरफ्तारी से संगठन को बड़ा झटका लगा है। गुरुचरण के अलावा पुलिस टीम ने जयशंकर महतो, रोहित उरांव, राजू अहीर उर्फ राजू गोप और सुलेंद्र मुंडा को पकड़ा गया है। इनलोगों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, गोली, आईईडी समेत कई सामान जब्त किया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



