जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पोटका (46) विधानसभा से उनकी पत्नी मीरा मुंडा को प्रत्याशी बनाये जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। श्री मुंडा ने कहा कि भाजपा इस बार रोटी, बेटी और माटी पर वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी के हमले से प्रदेश की जनता को निजात दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। त्रस्त जनता इस इंडी गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृतसंकल्प है।
अर्जुन मुंडा ने मीरा मुंडा को प्रत्याशी बनाये जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया
Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 66 प्रत्याशियों की घोषणा की
Next Article मेनका सरदार और लव सरदार का भाजपा से इस्तीफा