पोटका। पोटका सीट से तीन बार विधायक रह चुकी मेनका सरदार ने भाजपा से इस्तीफा दिया है। उनके बाद लव सरदार ने भी भाजपा छोड़ने का पत्र जारी कर दिया है। इनके नाराजगी का प्रमुख कारण है कि पोटका एकमात्र सीट है जहां कई वर्षों से भूमिज/ सरदार उम्मीदवार रहे हैं। इस बार अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इससे नाराज होकर दोनों ने इस्तीफा दिया है। लव सरदार पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के करीबी हैं। उन्हीं के साथ भाजपा में आये थे। उन्हें पोटका से टिकट मिलने का भरोसा था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version