Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गणेश महली झामुमो में गये, सरायकेला से लड़ेंगे, लुइस मरांडी और चुन्ना सिंह के भी तीर-धनुष थामने के आसार
    Top Story

    गणेश महली झामुमो में गये, सरायकेला से लड़ेंगे, लुइस मरांडी और चुन्ना सिंह के भी तीर-धनुष थामने के आसार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 20, 2024Updated:October 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी किये जाने के बाद बवाल की स्थिति पैदा हो गयी है। कोल्हान से लेकर संताल तक और पलामू से लेकर कोयलांचल तक पार्टी में नाराजगी है। कई बड़े नेताओं ने तो पार्टी तक छोड़ दी है। भाजपा को सबसे बड़ा झटका कोल्हान में लगा है, जहां पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार के इस्तीफे के बाद अब गणेश महली ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह झामुमो के टिकट पर सरायकेला से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इस सीट से भाजपा ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को उतारा है। गणेश महली दो बार यहां से भाजपा प्रत्याशी रह चुके हैं। उधर संथाल में भाजपा की कद्दावर नेताओं में शुमार पूर्व मंत्री लुईस मरांडी और चुन्ना सिंह के बारे में भी कहा जा रहा है कि वे भी झामुमो में शामिल हो सकते हैं। लुईस मरांडी दुमका से और चुन्ना सिंह सारठ से विधायक रह चुके हैं। इस बार पार्टी ने इन दोनों को टिकट नहीं दिया है।

    उधर पलामू की हुसैनाबाद सीट पर कमलेश सिंह को भाजपा का टिकट दिये जाने से स्थानीय नेताओं में नाराजगी है। धनबाद और गिरिडीह की कई सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को लेकर नाराजगी की खबर है।
    भाजपा नेता संदीप वर्मा रांची से निर्दलीय लड़ेंगे

    भाजपा नेता संदीप वर्मा ने टिकट नहीं मिलने के कारण पार्टी के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने रविवार को मीडिया से कहा कि वह रांची सीट से निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। सर्वे और रायशुमारी की अनदेखी कर टिकट का बंटवारा किया गया। 2019 वाली गलती फिर से दोहरायी गयी है। रौशनलाल चौधरी को पांच मिनट के अंदर टिकट मिला। ढुल्लू महतो के भाई शत्रुघ्न महतो भी टिकट लेकर निकल गये। मीरा मुंडा क्या योगदान रहा है। समीर उरांव, गीता कोड़ा, सीता सोरेन को लोकसभा में मिली हार के बाद किस आधार पर टिकट दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व विधायक जनार्दन पासवान लोजपा (आर) में शामिल, प्रधान महासचिव ने दिलाई पार्टी की सदस्य्ता
    Next Article सरना धर्म कोड को हम पारित कराते हैं तो उसे भाजपा रोकने का काम करती हैं : कल्पना सोरेन
    shivam kumar

      Related Posts

      बेरोजगार युवाओं के प्रति संवेदनहीन है हेमंत सरकार : बाबूलाल

      July 4, 2025

      मंत्री इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी

      July 4, 2025

      पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version