Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पलामू में दुर्गा पूजा से लौट रहीं दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार
    Top Story

    पलामू में दुर्गा पूजा से लौट रहीं दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2024Updated:October 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरईडीह नावाडीह गांव में दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहीं दो नाबालिग दलित लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल चार आरोपितों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, दो आरोपित अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    गिरफ्तार आरोपितों में 26 वर्षीय विक्रम पासवान, 25 वर्षीय मनदीप पासवान, 26 वर्षीय पप्पू पासवान और 30 वर्षीय अरविंद सिंह खरवार शामिल हैं जबकि उपेंद्र भुइयां और टीमन भुइयां ने उनका साथ दिया है। घटना शुक्रवार की रात की है लेकिन रविवार की देर शाम इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़कियों और उनके परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस के अनुसार, दोनों लड़कियां नौडीहा बाजार के सरईडीह से दुर्गा पूजा का मेला देखकर मोटरसाइकिल से अपने एक परिचित के साथ लौट रही थीं। रास्ते में पीछा करके छह आरोपितों ने दूधमनिया स्कूल के पास उन्हें रोका और रिश्तेदार को बांधकर दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़कियों की उम्र 13 से 14 साल है और दोनों आपस में चचेरी बहन हैं। इसके बाद दोनों बहनें परिचित के साथ किसी तरह घर पहुंचीं और परिवार वालों को इस घटना के बारे में बताया। हालांकि, गांव में इस घटना को लेकर पंचायत में हुई, जिसमें मामले को दबाने का प्रयास भी किया गया था लेकिन पीड़िताओं ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई।

    नौडीहा बाजार के थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि पीड़िताओं के परिजनों से आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई और आरोपितों की तलाश में छापेमारी की गई। पुलिस ने अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक चौकीदार सह मुखिया का बेटा भी शामिल है। आरोपितों में पांच दलित और एक आदिवासी युवक शामिल हैं। पीड़ित लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। न्यायालय में उनका बयान दर्ज कराया जाएगा। घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाली हाथियों की समूह ने वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के जंगल एवं आसपास के गांव में मचाया उत्पात
    Next Article जूनियर डॉक्टरों का अनशन जारी,  मुख्य सचिव करेंगे बैठक
    shivam kumar

      Related Posts

      उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी

      December 21, 2025

      गिरिडीह सड़क हादसा: बाइक सवार और पैदल यात्री की दर्दनाक मौत

      December 21, 2025

      ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी
      • रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा
      • इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड
      • प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा
      • काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version