Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जूनियर डॉक्टरों का अनशन जारी,  मुख्य सचिव करेंगे बैठक
    राज्य

    जूनियर डॉक्टरों का अनशन जारी,  मुख्य सचिव करेंगे बैठक

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2024Updated:October 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। जूनियर डॉक्टरों के अनशन को लेकर सोमवार को एक अहम बैठक होने जा रही है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहित सभी प्रमुख चिकित्सक संगठनों के साथ मुख्य सचिव मनोज पंत इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। नवान्न प्रशासन ने रविवार को ईमेल के माध्यम से संगठनों को बैठक के लिए आमंत्रित किया है, जो सोमवार दोपहर 12:30 बजे सॉल्टलेक स्थित स्वास्थ्य भवन में होगी। हर संगठन से दो प्रतिनिधियों के इस बैठक में शामिल होने की अनुमति दी गई है, और उनके नाम ईमेल के जरिए भेजने को कहा गया है।

    जूनियर डॉक्टर पांच अक्टूबर से कोलकाता के धर्मतला में अपने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन कर रहे हैं। अनशनकारियों की बिगड़ती सेहत को देखते हुए तीन जूनियर डॉक्टरों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है, जिनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। इसके अलावा, उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भी दो डॉक्टर अनशन पर बैठे हैं। आंदोलन का व्यापक असर देखने को मिल रहा है, क्योंकि कई वरिष्ठ डॉक्टर और आम लोग भी इस संघर्ष में शामिल हो गए हैं।

    आईएमए के अध्यक्ष आरवी अशोकन खुद कोलकाता आकर अनशनकारी डॉक्टरों से मिले और उनके आंदोलन को समर्थन दिया। इसके साथ ही, देशभर के चिकित्सक संगठनों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर डॉक्टरों की मांगें स्वीकार करने का अनुरोध किया है। कई सरकारी डॉक्टरों ने इस संघर्ष के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए सामूहिक इस्तीफे की धमकी भी दी है।

    पिछले हफ्ते बुधवार को भी मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य भवन में जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठक की थी, लेकिन उस बातचीत से कोई समाधान नहीं निकल पाया, जिससे डॉक्टरों में गहरी नाराजगी देखी गई। आंदोलनकारी डॉक्टरों में से एक, अनिकेत कर ने कहा, “हम चाहते हैं कि सरकार हमारी मांगों पर गंभीरता से चर्चा करे। हर बार हम बैठक में गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला है। वरिष्ठ डॉक्टर हमारे साथ खड़े हैं। देखते हैं, इस बार बैठक में क्या होता है।”

    आईएमए ने मंगलवार को देशव्यापी 12 घंटे के प्रतीकात्मक अनशन का आह्वान किया है। उसी दिन सुप्रीम कोर्ट में आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज से संबंधित मामले की सुनवाई भी होनी है। माना जा रहा है कि इस सुनवाई में जूनियर डॉक्टरों के अनशन का मुद्दा भी उठ सकता है। इन परिस्थितियों को देखते हुए, मुख्य सचिव की पहल को गतिरोध समाप्त करने की एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

    सरकार की इस पहल से क्या समाधान निकलेगा, यह सोमवार की बैठक के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। अनशनकारी डॉक्टरों और राज्य प्रशासन के बीच यह संवाद मौजूदा संकट को सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू में दुर्गा पूजा से लौट रहीं दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार
    Next Article राजकुमार राव नहीं खरीद सकते महंगी कार, बताई बड़ी वजह
    shivam kumar

      Related Posts

      कंगाल पाकिस्तान को कर्ज देकर टेंशन में आया IMF, लगाई 11 शर्तें

      May 18, 2025

      जवानों के त्याग और बलिदान पर देश को गर्व : नड्डा

      May 18, 2025

      शरद पवार ने कहा- मैंने पीएमएलए संशोधनों का विरोध किया था

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड
      • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
      • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version