रांची। अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को झारखंड हाइकोर्ट कोर्ट ने बेल दे दी है। हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अंबुज नाथ की कोर्ट ने 25-25 हजार के दो निजी मुचलकों पर उसे बेल दी है। राहुल दुबे को ओरमांझी में भारत माला प्रोजेक्ट की साइट पर लेवी के लिए फायरिंग करने के आरोप में रांची पुलिस ने इसी वर्ष अप्रैल महीने में हथियार के साथ गिरफ्तार किया था।

उसकी गिरफ्तारी ओरमांझी थाना क्षेत्र से हुई थी। इसके बाद राहुल दुबे ने अपनी जमानत के लिए हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। राहुल पर रामगढ़, रांची और हजारीबाग जिले में एक दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने बहस की।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version