Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गिरफ्तार गुरमेल बलजीत सिंह 21 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में
    देश

    बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गिरफ्तार गुरमेल बलजीत सिंह 21 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दूसरे आरोपित की उम्र की जांच का आदेश, चौथे आरोपित की भी हुई पहचान
    मुंबई। राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपितों में से एक गुरमेल बलजीत सिंह (23) को कोर्ट ने रविवार को 21 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। दूसरे आरोपित धर्मराज राजेश कश्यप (उम्र 19) ने कोर्ट में खुद को नाबालिग बताया है, इसलिए उसकी सही उम्र की जांच करने का आदेश कोर्ट ने पुलिस को दिया है।

    मुंबई पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में कुल चार आरोपित शामिल थे, जिनमें से दो को पुलिस ने दो पिस्तौल और 28 कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है, जबकि शिव कुमार गौतम उर्फ शिवा (20) और मोहम्मद जीशान अख्तर फरार हैं। पुलिस ने कोर्ट में दावा किया है कि मोहम्मद जीशान अख्तर ने ही हथियार उपलब्ध करवाया था। बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपितों का मेडिकल टेस्ट करवाकर पुलिस ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट में पुलिस ने बताया कि आरोपितों के संबंध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर हो सकते हैं, इसलिए दोनों को 14 दिनों तक पुलिस कस्टडी दी जाए।

    आरोपितों की ओर से पेश वकील ने कोर्ट से कहा कि धर्मराज कश्यप की उम्र सिर्फ 17 वर्ष है, इसलिए उसे पुलिस कस्टडी में न भेजा जाए। सरकारी वकील ने धर्मराज का आधार कार्ड कोर्ट में पेश किया, जिसके आधार पर उसकी उम्र 19 वर्ष हैं। आधार कार्ड पर उसकी जन्म तिथि 1 मार्च, 2003 दर्ज हैं। हालांकि, कोर्ट ने धर्मराज कश्यप की उम्र की जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने गुरुनेल सिंह को 21 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सोना और चांदी के भाव चढ़े
    Next Article रांची में मोबाइल टावर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
    shivam kumar

      Related Posts

      सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार

      July 4, 2025

      देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर

      July 4, 2025

      राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
      • ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
      • राजगंज में भीषण सड़क हादसा, दो व्यापारियों की मौत
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version