Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत सरकार ने पांच साल तक झारखंड को लूटा: बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    हेमंत सरकार ने पांच साल तक झारखंड को लूटा: बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    परिवर्तन यात्रा से भाजपा ने जेएमएम सरकार के झूठ को जनता तक पहुंचाया
    झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों 40 लाख लोग इस यात्रा से जुड़े
    झारखंड में जनता करेगी परिवर्तन, बनेगी भाजपा की सरकार
    हजारीबाग। हजारीबाग में बुधवार को परिवर्तन यात्रा की समापन रैली में बोलते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में 20 सितंबर से परिवर्तन यात्रा चल रही थी। झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में यह यात्रा पहुंची और हजारीबाग में यात्रा का समापन हुआ है। यात्रा के दौरान झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्र और प्रदेश के लगभग 40 लाख लोग इस यात्रा में शामिल हुए।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भाजपा ने झारखंड के विकास के संदेशों को जनता तक पहुंचाया। झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी सरकार में हुए भ्रष्टाचार को लोगों तक पहुंचाया गया। पिछले पांच सालों तक जेएमएम सरकार ने जनता को ठगा है। गठबंधन सरकार की कुशासन, कुव्यवस्था और राज्य सरकार की विफलता को जनता के बीच पहुंचाने का काम परिवर्तन यात्रा ने किया।

    राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी तीनों मिल कर सरकार चला रहे हैं, लेकिन पांच वर्षों में कुछ नहीं किया। सरकार ने सिर्फ कमाने और अपनी तिजोरी भरने में पूरा समय लगा दिया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को बीते पांच वर्षों का हिसाब देना होगा। हेमंत सोरेन की सरकार ने पिछले पांच वर्षों तक झारखंड के जल, जंगल, जमीन, बालू, पत्थर को लूटा है।

    आगे कहा कि झारखंड में विकास हो इसके लिए राज्य में परिवर्तन करने की जरूरत है, क्योंकि हेमंत सोरेन ने राज्य के नौजवानों, महिलाओं, बुजुर्गों को सिर्फ ठगने का काम किया है। झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के विकास के लिए कई योजनाएं यहां लाना चाहते हैं। इस संकल्प को हम सब हर घर, हर गांव, हर गरीब की झोंपड़ी तक पहुंचायेंगे और इस बार झारखंड में परिवर्तन लाकर रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगठबंधन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है: अमर बाउरी
    Next Article केंद्रीय योजनाओं में भी लूट मचा रखी है हेमंत सरकार ने: शिवराज सिंह
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version