रांची। झारखंड सरकार ने पांच डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं पांच दिन पहले ट्रांसफर हुए सात डीएसपी के तबादले को विलोपित कर दिया। अनुज उरांव को सिल्ली डीएसपी बनाया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सुनील कुमार रजवार को एटीएस डीएसपी बनाया गया है। अरविंद कुमार को डीएसपी चांडिल बनाया गया है। नौशाद आलम को धनबाद का विधि व्यवस्था का डीएसपी बनाया गया है। पुरुषोत्तम कुमार को बाघमारा का डीएसपी बनाया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version