-झामुमो ने डॉ महुआ माजी को रांची से उतारा
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपनी दूसरी सूची जारी की। इस लिस्ट में एकमात्र नाम सांसद महुआ माजी का है। उन्हें रांची विधानसभा सीट से कैंडिडेट बनाया गया है। पिछले चुनाव (2019) में भी झामुमो ने उन्हें कैंडिडेट बनाया था जिसमें वे भाजपा के कैंडिडेट सीपी सिंह से हार गयी थीं। इस बार फिर इन दोनों कैंडिडेट के बीच मुकाबला दिखेगा। गौरतलब है कि इससे पहले झामुमो ने मंगलवार की देर रात अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 35 सीटों के लिए कैंडिडेट की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में सीएम हेमंत सोरेन, उनके भाई बसंत सोरेन सहित 22 सीटिंग विधायकों को फिर से टिकट दिये जाने की बात कही गयी थी।