Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सांसद चंद्रप्रकाश ने पथ निर्माण के डिप्टी सेक्रेट्री के खिलाफ इडी को लिखा पत्र, कहा-अर्जित की है अकूत संपत्ति
    Top Story

    सांसद चंद्रप्रकाश ने पथ निर्माण के डिप्टी सेक्रेट्री के खिलाफ इडी को लिखा पत्र, कहा-अर्जित की है अकूत संपत्ति

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 16, 2024Updated:October 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पथ निर्माण विभाग के डिप्टी सेक्रेट्री प्रसन्न कुमार के खिलाफ इडी और पथ निर्माण के प्रधान सचिव सुनील कुमार से शिकायत की है। उन्होंने इडी और पथ विभाग के प्रधान सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि विभाग के डिप्टी सेक्रेट्री प्रसन्न कुमार ने नियम विरुद्ध सिंडिकेट बना कर टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित किया है। विशेष संवेदकों को कार्य आवंटन कर अकूत अवैध धन-संपत्ति अर्जित की है। इसकी जांच उच्च स्तरीय कमेटी से करायी जानी चाहिए। साज (स्टेट हाइवे आॅथरिटी आॅफ झारखंड) के सभी बड़े टेंडर में हेरा-फेरी और जाली दस्तावेज के आधार पर अपने सिंडिकेट के सदस्य संवेदकों को कार्य आवंटित कर अरबों रुपये की अवैध संपत्ति एवं बेनामी संपत्ति अर्जित की है। साथ ही कई संवेदकों की कंपनी में अवैध धन का निवेश किया।

    14 साल की चल अचल संपत्ति का दिया ब्योरा
    सांसद ने पथ विभाग के डिप्टी सेक्रेट्री प्रसन्न कुमार के साल 2010 से 2024 तक सभी चल-अचल संपत्ति का विवरण इडी और विभाग के प्रधान सचिव को सौंपा है।

    इडी को ये सौंपा है संपत्ति का ब्योरा
    -रांची के धुर्वा में आठ कट्ठा का प्लॉट, जिसकी कीमत 55 लाख रुपये है।
    -रांची में शेयर बाजार में लगभग 35 लाख का शेयर है।
    – पटना में जेडी वीमेंस कॉलेज शेखपुरा मोड़ के पीछे अपार्टमेंट में एक प्लॉट, जिसकी कीमत 88 लाख रुपये है।
    -रांची के चेशायर होम रोड, बरियातू में 12 कट्ठा का प्लॉट अपने नाम से, जिसकी कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपये है।
    – पटना में आशियाना नगर में हाउस न 34 के बगल में 6 कट्ठा का प्लॉट, जिसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपये है।
    -जमशेदपुर के साकची में हनुमान मंदिर के बगल में बायीं तरफ 6.5 कट्ठा का प्लॉट पत्नी के नाम से।
    – जमशेदपुर के मानगो, डीमना रोड में वसुंधरा अपार्टमेंट में प्लॉट न. 26 एवं 27 दोनों पत्नी के नाम से।
    -जमशेदपुर के घर के पास स्टेट बैंक आॅफ इंडिया नाम से 3 लॉकर एवं खाता।
    -रांची के अशोकनगर पोस्ट आॅफिस में लगभग 60 लाख का (एनएससी-केवीपी) पत्नी एवं बेटी के नाम से है।
    -पटना में पंजाब नेशनल बैंक, राजा बाजार शाखा में 12 लाख एवं 17 लाख का फिक्स्ड डिपॉजिट है।
    – नोएडा उत्तर प्रदेश में अकूत संपत्तियां अर्जित की हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउम्मीदवार निर्वाचन के दौरान 40 लाख रुपए तक ही खर्च कर सकेंगे: के रवि कुमार
    Next Article झामुमो ने चुनाव आयोग और बीजेपी को बताया बंटी और बबली, हरियाणा में इवीएम में खेल हुआ
    shivam kumar

      Related Posts

      महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

      May 19, 2025

      बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

      May 19, 2025

      झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version