Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नवाज शरीफ ने न्यायिक सुधार पैकेज में सहयोग के लिए मना लिया मौलाना फजलुर रहमान को
    दुनिया

    नवाज शरीफ ने न्यायिक सुधार पैकेज में सहयोग के लिए मना लिया मौलाना फजलुर रहमान को

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 17, 2024Updated:October 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने न्यायिक सुधार पैकेज के मुद्दे पर आखिरकार जेयूआई-एफ के मौलाना फजलुर रहमान को सहयोग के लिए मना लिया। बुधवार आधी रात बाद मौलाना फजलुर रहमान ने पत्रकारों से कहा कि कुछ बिंदुओं पर सहमति बन गई है। कुछ मुद्दों पर आम सहमति के करीब पहुंच गए हैं।

    डॉन अखबार की खबर के अनुसार, नवाज शरीफ के आवास पर बुधवार रात हुई बैठक में इस मसले पर सहमति बन गई। बैठक में पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी, पीएमएल-एन अध्यक्ष नवाज शरीफ, जेयूआई-एफ के मौलाना फजलुर रहमान, राष्ट्रपति आसिफ जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ प्रमुख रूप से शामिल हुए। हालांकि संवैधानिक संशोधनों पर पूर्ण सहमति प्राप्त करने के लिए अभी भी पीटीआई के सहयोग की आवश्यकता है।

    बैठक में तीनों दलों के नेताओं ने संशोधनों पर विस्तार से चर्चा की। आधी रात बाद बैठक के निष्कर्ष की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जेयूआई-एफ प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि कुछ बिंदुओं पर सहमति बन गई है और कुछ मुद्दों पर तीनों दल आम सहमति के करीब हैं। वह आशान्वित दिखे और कहा कि वे आम सहमति की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ”इस्लामाबाद पहुंचने के बाद मैं प्रस्तावित संशोधनों के बारे में पीटीआई से बात करूंगा।संस्थानों को मजबूत करने के लिए संशोधन लाए जाएंगे। पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि उचित समय के बाद संसद में संशोधन पारित किया जाएगा।

    इस बीच पीएमएल-एन नेता इशाक डार ने कहा कि न्यायिक सुधारों पर तीनों दलों के बीच सहमति बन गई है। मगर मौलाना फजल कथित तौर पर प्रस्तावित एक अलग अदालत के बजाय सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। बैठक में कुछ समय के लिए पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज, पंजाब के राज्यपाल सलीम हैदर खान, उप प्रधानमंत्री इशाक डार, आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी, कानूनमंत्री आजम नजीर तरार, कराची के मेयर मुर्तजा वहाब, पंजाब के वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगजेब और पीपीपी के नवीद कमर मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में भी बढ़ रही लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रियता
    Next Article जेपी नड्डा बने भाजपा के सक्रिय सदस्य, कार्यकर्ताओं से राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बनने की अपील
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिकी संसद ने पास किया ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’

      July 4, 2025

      हॉलीवुड अभिनेता माइकल मैडसेन का 67 वर्ष की आयु में निधन

      July 4, 2025

      बांग्लादेश में पांच अगस्त के गोलीकांड पर आरोप पत्र दाखिल

      July 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version