Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 15 अक्टूबरः जब नेताजी ने भारत और 38 करोड़ भारतीयों को आजाद कराने की शपथ ली
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 15 अक्टूबरः जब नेताजी ने भारत और 38 करोड़ भारतीयों को आजाद कराने की शपथ ली

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “मैं सुभाष चंद्र बोस, अपने जीवन की आखिरी सांस तक स्वतंत्रता की पवित्र लड़ाई लड़ते रहने की शपथ लेता हूं। मैं हमेशा भारत का सेवक रहूंगा। 38 करोड़ भाई-बहनों के कल्याण को अपना सर्वोत्तम कर्तव्य समझूंगा।”

    21 अक्टूबर 1943 को सिंगापुर के कैथे सिनेमाहॉल में स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार की स्थापना की ऐतिहासिक घोषणा सुनने के लिए भारतीय स्वतंत्रता लीग के प्रतिनिधि एकत्रित हुए थे। पूरा सभागार खचाखच भरा था और लोगों की भारी उत्सुकता के बीच शाम 4 बजे मंच पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस इस खास घोषणा के लिए खड़े हुए। नेताजी ने कहा- “अस्थायी सरकार का काम होगा कि वो भारत से अंग्रेजों और उनके मित्रों को निष्कासित करे। अस्थायी सरकार का ये भी काम होगा कि वो भारतीयों की इच्छा के अनुसार और उनके विश्वास की आजाद हिंद की स्थाई सरकार का निर्माण करे।”

    अस्थायी सरकार में सुभाष चंद्र बोस प्रधानमंत्री बने और 16 सदस्यीय मंत्रिस्तरीय समिति बनाई गई जिसे अस्थायी सरकार की घोषणा के बाद भारत के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। जब नेताजी निष्ठा की शपथ लेने के लिए खड़े हुए तो कैथे हाल में हर कोई भावुक था। इसी बीच सुभाषचंद्र बोस की आवाज गूंजी, “ईश्वर के नाम पर मैं ये पावन शपथ लेता हूं कि भारत और उसके 38 करोड़ निवासियों को स्वतंत्र कराऊंगा।“

    इस सरकार के गठन के बाद उन्होंने नए सिरे से आजाद हिंद फौज को खड़ा कर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अपनी मुहिम छेड़ दी। बोस की इस सरकार को जर्मनी, जापान, फिलीपीन्स, कोरिया, इटली, मांचुको और आयरलैंड ने तुरंत मान्यता दे दी। जापान ने अंडमान और निकोबार द्वीप इस अस्थायी सरकार के हवाले कर दिए। नेताजी उन द्वीपों में गए और उन्हें नया नाम दिया- अंडमान का नया नाम शहीद द्वीप और निकोबार का नाम स्वराज्य द्वीप रखा। 30 दिसंबर 1943 को इन द्वीपों पर आजाद भारत का झंडा भी फहरा दिया गया।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1296- अलाउद्दीन खिलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।

    1555- इंग्लैंड की संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रूप मे मानने से इनकार किया।

    1727- रूस और चीन ने सीमाओं को सही करने के लिए समझौते किये।

    1854- फ्लोरेंस नाइटिंगल को 38 नर्स कर्मचारियों के साथ क्रीमिया युद्ध में भेजा गया।

    1871- अमेरिका में पहला अव्यवसायी आउटडोर एथलेटिक खेल (न्यूयॉर्क) हुआ।

    1918- मार्गेट ओवन ने 1 मिनट में 170 वीपीएम की टाइपिंग स्पीड के साथ विश्व रिकार्ड स्थापित किया।

    1934- जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया।

    1934- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद फौज की स्थापना की।

    1945- फ्रांस में महिलाओं को पहली बार मतदान का अधिकार मिला।

    1948- संयुक्त राष्ट्र ने आणविक हथियार नष्ट करने के रूस के प्रस्ताव को ठुकराया।

    1950- बेल्जियम में मृत्युदंड समाप्त।

    1951- भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।

    1954- भारत और फ्रांस ने पांडिचेरी, करैकल और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया। समझौता 1 नवम्बर से लागू।

    1970- नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार दिया गया।

    1999- सुकर्णो पुत्री मेघावती इंडोनेशिया की उप-राष्ट्रपति चुनी गयीं।

    2003- चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास प्रारम्भ। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

    2005- सामूहिक बलात्कार की शिकार पाकिस्तान के मुख्तारन माई ‘वूमैन आफ़ द इयर’ चुनी गई।

    2007- भारतीय मूल के अमेरिकी बॉबी जिंदल ने अमेरिका के लुसियाना प्रान्त के गवर्नर पद पर जीत दर्ज की।

    2008- भारत व पाकिस्तान के बीच 61 वर्ष बाद कारवाँ-ए-तिजास शुरू।

    2012- सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया।

    2013- कनाडा की संसद ने मलाला युसफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की।

    2014- प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकेंप की हत्या के लिये पांच साल की कैद की सजा।

    जन्म

    1957- अशोक लवासा – भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त रहे हैं।

    1939- हेलन- हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध नर्तकी।

    1937- फारूक अब्दुल्ला- जम्मू-कश्मीर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री।

    1931- शम्मी कपूर- प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता।

    1925- सुरजीत सिंह बरनाला- पंजाब के राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

    1889- काशीनाथ नारायण दीक्षित- भारतीय पुरातत्व के विद्वान थे।

    1887- श्रीकृष्ण सिंह- बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।

    1830- नैन सिंह रावत – हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय।

    निधन

    2012- यश चोपड़ा- भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

    1998- अजीत- भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक।

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    पुलिस स्मृति दिवस विश्व

    आयोडिन अल्पता दिवस

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचाइबासा पुलिस ने दो एसएलआर राइफल किया बरामद
    Next Article ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के साथ आइटम सॉन्ग करेंगी श्रद्धा कपूर
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version