Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पीएम की जन कल्याणकारी योजनाओं से बदल रही झारखंड की तस्वीर : बाबूलाल
    Top Story

    पीएम की जन कल्याणकारी योजनाओं से बदल रही झारखंड की तस्वीर : बाबूलाल

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से झारखंड और झारखंड वासियों की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि जहां ”हर घर नल से जल योजना” से लोगों की पानी की समस्या दूर हुई, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना से सभी को अपना घर मिला। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से पांच लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं की गारंटी मिली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से गरीब परिवारों को मुफ्त राशन मिल रहा है, ऐसी अनेकों योजनाएं हैं, जिससे झारखंड के विकास को एक नई तीव्र गति मिली है।

    आदिवासियों के जीवन में हो रहे बदलाव
    बाबूलाल ने लिखा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आदिवासियों के जीवन में भी बदलाव हो रहे हैं। भाजपा ने प्रण लिया है कि झारखंड में हमारी सरकार बनते ही स्नातक और स्नातकोत्तर पास युवा साथियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये भत्ता दिया जायेगा। हमारा प्रयास है कि युवाओं के आर्थिक बोझ को कम कर उन्हें पढ़ाई करने और भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित किया जा सके। हेमंत सरकार ने पिछले चुनाव में स्नातक पास युवा साथियों को 5000 रुपये और स्नातकोत्तर पास युवाओं को 7000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देना का वादा किया था। पांच साल बीत गये, लेकिन हेमंत सरकार ने युवाओं को एक भी रुपया नहीं दिया। युवाओं को यदि कुछ दिया तो सिर्फ अपमान और बेरोजगारी का दंश!

    वोट के माध्यम से लूट और झूठ का होगा अंत : अमर बाउरी
    नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वोट के माध्यम से लूट और झूठ का अंत होगा! स्थितियां भयावह हैं। माटी-बेटी-रोटी खतरे में है। लैंड जिहाद और लव जिहाद से त्रस्त संथाल परगना के हिंदू खून के आंसू रो रहे हैं। क्षेत्र की डेमोग्राफी पूरी तरह बदल गयी है! आज संथाल परगना के लोग बारूद की ढेर पर बैठे हैं। आश्चर्य की बात यह है कि आजतक न तो मुख्यमंत्री, न स्थानीय सांसद और न ही मंत्रियों के मुख से एक शब्द निकला है। चंद वोटों के लिए इतनी बड़ी विपदा से झामुमो-कांग्रेस-राजद के नेत मुंह मोड़ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-मैक्सिको के बीच सहयोग संभावित रूप से और व्‍यापक हो सकता है: सीतारमण
    Next Article पीकेएल 11 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए बॉलीवुड स्टार विद्या बालन, कार्तिक आर्यन
    shivam kumar

      Related Posts

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025

      सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, एक गंभीर

      May 14, 2025

      बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से नीचे गिरा, दो की मौत

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत के हवाले किया
      • मणिपुर में 16 उग्रवादी और तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार
      • माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 कर्मचारी होंगे प्रभावित, नौकरी का संकट
      • पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version