Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को गुजरात में टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को गुजरात में टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अक्टूबर को गुजरात में अपने स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज के साथ संयुक्त रूप से सैन्य विमान सी-295 के विनिर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां भारत माता सरोवर का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

    प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से शनिवार को जारी की गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री 28 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) परिसर में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। सी-295 कार्यक्रम के तहत कुल 56 विमान हैं, जिनमें से 16 स्पेन से एयरबस द्वारा सीधे डिलीवर किए जा रहे हैं और शेष 40 भारत में बनाए जाने हैं। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड भारत में इन 40 विमानों को तैयार करेगा। यह सुविधा भारत में सैन्य विमानों के लिए निजी क्षेत्र की पहली फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) होगी। इसमें विमान निर्माण से लेकर असेंबली, परीक्षण और योग्यता, डिलीवरी और विमान के पूरे जीवनकाल के रखरखाव तक एक संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र का पूर्ण विकास शामिल होगा।

    टाटा के अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड जैसी अग्रणी रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां, साथ ही निजी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम भी इस कार्यक्रम में योगदान देंगे।प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के बाद करीब 11 बजे वडोदरा के लक्ष्मी विलास पैलेस जाएंगे।

    पीएमओ के अनुसार वडोदरा से प्रधानमंत्री अमरेली जाएंगे, जहां दोपहर करीब 2:45 बजे वे अमरेली के दुधाला में भारत माता सरोवर का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना गुजरात सरकार और ढोलकिया फाउंडेशन के बीच पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत सहयोग से विकसित की गई थी। 4.5 करोड़ लीटर पानी की क्षमता वाले एक चेक डैम को गहरा, चौड़ा और मजबूत किया गया है। अब इसकी क्षमता बढ़कर 24.5 करोड़ लीटर हो गई है। इस सुधार ने आसपास के कुओं और बोरों में पानी का स्तर बढ़ा है जो स्थानीय गांवों और किसानों को बेहतर सिंचाई प्रदान करके मदद करेगा।

    प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे एक सार्वजनिक समारोह में गुजरात के अमरेली में लगभग 4,900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से राज्य के अमरेली, जामनगर, मोरबी, देवभूमि द्वारका, जूनागढ़, पोरबंदर, कच्छ और बोटाद जिलों के नागरिकों को लाभ होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र विस चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची 
    Next Article क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव करेंगे जदयू की सदस्यता ग्रहण
    shivam kumar

      Related Posts

      देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी

      December 27, 2025

      इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना

      December 27, 2025

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version