Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»बहराइच हिंसा: मुख्य आरोपी समेत 23 घरों पर पीडब्लूडी का नोटिस
    विशेष

    बहराइच हिंसा: मुख्य आरोपी समेत 23 घरों पर पीडब्लूडी का नोटिस

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पीडब्लूडी की नोटिस के बाद सहमे लोग
    -गृहस्थी का सामान लेकर खाली कर रहे घर
    -पीडब्लूडी की ओर से अवैध निर्माण का नोटिस
    -समय समाप्त होने के बाद होगा बुलडोजर एक्शन
    बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में विजयादशमी के दिन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में पत्थरबाजी के बाद भड़की हिंसा पर एक्शन की बारी है। महराजगंज कस्बा में पीडब्ल्यूडी द्वारा 23 घरों पर अवैध निर्माण की नोटिस चस्पा होने के बाद चिह्नित घरों के लोग शनिवार को अपनी गृहस्थी समेटने में जुट गए। सामान ठेलिया, ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर रिश्तेदारों, नातेदारों के यहां रखवाया। सामान समेटने के समय कई लोगों की आंखें भर आईं। 17 अक्टूबर को नोटिस चस्पा कर पीडब्ल्यूडी ने तीन दिन के भीतर जवाब देने का समय चिह्नित गृह स्वामियों को दिया है।

    कयास लगाया जा रहा है कि यह मियाद खत्म होने के बाद बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर दंगा प्रभावित महराजगंज कस्बे में अब हालात तेजी से सामान्य हो रहे है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी शनिवार को भी दिन भर इलाके का भ्रमण करते रहे। जोनल व सेक्टर मैजिस्ट्रेटों से उनके क्षेत्रो में सुरक्षा की जानकारी ली जाती रही।

    अलग-अलग बैरकों में रखे गए आरोपित
    महराजगंज कांड के गिरफ्तार मुख्य तीन आरोपितों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। एनकाउंटर में जख्मी दो आरोपितों को जेल के अस्पताल में रखा गया है। जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि बैरकों के बाहर सुरक्षा का पहरा कड़ा कर दिया गया है। जेल में निरुद्ध मोहम्मद फहीम काफी डरा और सहमा हुआ है।

    शुक्रवार रात को नोटिस
    बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपी सरफराज और उसके सहयोगियों के घरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश पीडब्ल्यूडी ने शुक्रवार देर रात 23 घरों को नोटिस दिया। नोटिस में कहा गया है कि ये घर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए हैं। अब नोटिस पाने वाले लोग खुद ही घर खाली कर सामान दूसरी जगह ले जा रहे हैं।

    13 को हुई थी हिंसा
    बहराइच जिले में 13 अक्टूबर को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद इलाके में काफी हिंसा हुई। हिंसा फैलाने के मुख्य आरोपी सरफराज और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें घरों को खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से शुक्रवार देर रात नोटिस मिलने के बाद अब इलाके के लोग अपने घरों को खाली कर रहे हैं। कुल 23 घरों पर नोटिस चस्पा किया गया है, जिनमें 20 घर मुसलमानों के और तीन हिंदू परिवारों के हैं।

    नोटिस पर मचा हड़कंप
    पीडब्ल्यूडी की तरफ से मिले नोटिस के बाद इलाके में हड़कंप का मचा हुआ है। स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मकान खाली करने वाली एक महिला ने बताया कि घरों को खाली करने का नोटिस मिला है, लेकिन अब पता नहीं कहां जाएंगे। एक अन्य व्यक्ति समीउल्लाह ने बताया कि नोटिस के कारण के बारे में उसे कुछ पता नहीं है। बिना किसी पूर्व सूचना के नोटिस चस्पा किया गया है।

    न्याय की मांग
    एक हिंदू परिवार ने कहा कि वह न्याय चाहता है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि हम किसी भी मामले में नहीं बोले थे। जब दंगा भड़का तो हम बच्चों को घर में लेकर दरवाजा बंद करके बैठ गए थे। उसके बाद हमने यह भी नहीं देखा कि क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है। ऐसे में हमारा घर क्यों तोड़ा जा रहा है। इलाके में कई दुकानें और घर अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाए गए हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से नोटिस मिलने के बाद लोग स्वयं ही दुकान और घरों के सामान खाली कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी आज बनारस से करेंगे रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण
    Next Article चाइबासा पुलिस ने दो एसएलआर राइफल किया बरामद
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार

      May 18, 2025

      तुर्किये! गलती कर दी, ऑपरेशन दोस्त के बदले खंजर चला दिया

      May 17, 2025

      बलूचिस्तान इज नॉट पाकिस्तान, अलग हुआ तो पाकिस्तान बनेगा कंगालिस्तान

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version