Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सुलतानपुर में 172 साल पहले शुरु  हुई थी लालटेन की रोशनी में रामलीला
    राज्य

    सुलतानपुर में 172 साल पहले शुरु  हुई थी लालटेन की रोशनी में रामलीला

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सुलतानपुर। कुश की नगरी में आज भी राम सनातनियों के घर-घर भगवान श्रीराम पूजनीय हैं। जिले भर में 50 से अधिक जगहों पर दशहरा के पहले रामलीला का मंचन कर उनके आदर्शों को दिखाया जाता है। श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या के निकट का जिला होने के कारण प्रभु श्रीराम के प्रति यहां के लोगों में अगाध श्रद्धा और विश्वास है। ऐसे में जिले की पुरानी रामलीला की बात करें तो इसौली में सन 1852 से लगातार मंचन किया जा रहा है। शुरुआत में यहां साउंड की कोई व्यवस्था नहीं थी। लालटेन की रोशनी से उजाला किया जाता था। 11 दिन के मंचन में भगवान श्रीराम के सभी चरित्रों का बखान कर दिया जाता है। अधिकतर पात्र सरकारी नौकरी करने वाले लोग हाेते हैं जो मंचन के लिए छुट्टी लेकर घर आते हैं।

    श्री-श्री 1008 बाबा सुचित दास के संरक्षण में राम सनेही पाठक, अयोध्या प्रसाद, गया प्रसाद जोशी व नन्हेलाल कौशल द्वारा 20 कलाकारों को लेकर पहली बार रामलीला का मंचन किया गया था। तब आज की तरह बिजली नहीं थी तो लालटेन व मिट्टी के तेल से जलने वाली गैस से उजाला किया जाता था। उस समय आसपास से लगभग तीन हजार से अधिक लोग रामलीला का मंचन देखने आते थे। स्वेच्छा से दिए गए दान से खर्च निकलता था। इस बार यहां की रामलीला तीन अक्टूबर से शुरू है। 40 पात्रों का चयन कर लिया गया, जिसमें 15 पात्र सरकारी नौकरी करने वाले बाहर के लोग हैं। काेई सेना, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग ताे काेई सचिवालय में नियुक्त है। वे मंचन की शुरुआत होने के पहले आ गए ।

    अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने बताया कि मंचन करने वाले सभी लोग हर भूमिका के लिए तैयार रहते हैं। दो दिन पहले निर्धारित हो जाता है कि किसको कौन सा अभिनय करना है। मंत्री देवी शंकर श्रीवास्तव कहते हैं कि पुरानी परंपराओं को जीवित रखना ही हम लोगों का उद्देश्य है। नई पीढ़ी भी अपने आराध्य को जानें और उनके चरित्र का अनुसरण करें।

    संचालक आचार्य सूर्यभान पांडेय ने बताया कि वर्षों से चली आ रही इस पारंपरिक रामलीला के संचालन स्वेच्छा से दिए गए दान से किया जाता है। तैयारी आदि में लगभग एक लाख रुपये खर्च हो जाते हैं।

    यहां पर लगभग 10 वर्ष से रावण का अभिनय करने वाले बृजेश जोशी अधिवक्ता हैं। रामजी जोशी राजा दशरथ, रमेश श्रीवास्तव सूपर्णखा, बद्री विशाल मिश्र मंथरा, विष्णु कुमार जोशी हनुमान जी की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा शिवाकांत पांडेय अंगद व सुमंत का अभिनय करने वाले जितेंद्र श्रीवास्तव शिक्षक हैं। कुंभकर्ण की भूमिका वाले आशीष मिश्र व राजा जनक का किरदार निभाने वाले अमर मिश्र सेना में हैं। वहीं, शिवम जोशी परशुराम तो प्रहलाद जोशी मेघनाथ का रोल अदा करेंगे। श्रीराम चरित मानस की चौपाइयों के साथ यहां की रामलीला कराई जाती है। आसपास के लोगों की भीड़ देखकर आयोजक से लेकर पात्रों का उत्साह दोगुना हो जाता है। आयोजन कमेटी का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम से क्षेत्र में एकजुटता का संदेश जाता है। आने वाली पीढ़ी को भगवान श्रीराम के चरित्र के बारे में जानकारी मिलती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएमएफबीवाई  के लाभार्थियों को दिया जाएगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण
    Next Article महंत के नफरती बयानबाजी से पूरे देश में अशांति : मायावती
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      शरद पवार ने कहा- मैंने पीएमएलए संशोधनों का विरोध किया था

      May 18, 2025

      हैदराबाद को दहलाने की कोशिश नाकाम, दाे गिरफ्तार

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version