जौनपुर। राष्ट्रत्कर्ष अभियान यात्रा के अर्न्तगत धर्मसभा का आयोजन 20 अक्तूबर को टीडी कालेज के बलरामपुर हाल में किया जा रहा है। जिसमें ऋगवैदिय पूर्वाम्नाय गोवर्धनमठ पुरी पीठ के वर्तमान 145 वें स्वामी निश्चलानन्द सरस्वतीजी जगदगुरु शंकराचार्य महाराज रहेंगे। दो दिनों तक चलने वाले इस धर्मसभा में दो सत्र में कार्यक्रम होगे। प्रथम सत्र 11 बजे से दो बजे तक है। जिसमें सत्संग, गुरु शिष्य संवाद, दीक्षा एवं चरण पादुका पूजन होगा।

दूसरा सत्र पांच से रात आठ बजे तक आयोजित है। जिसमें संगोष्ठी, आर्शीवचन व दर्शन होगा। 21 अक्तूबर को 11 बजे से दो बजे तक ज्ञान चर्चा एवं प्रश्नोत्तर दूसरे सत्र में सनातन धर्म, विज्ञान एवं राजनीति पर गुरुदेव का उद्बोधन होगा। स्वामी निश्चलानन्द सरस्वतीजी जगदगुरु शंकराचार्य महाराज भारत के एक ऐसे सन्त हैं जिनसे आधुनिक युग में विश्व के सर्वोच्च वैधानिक संगठनों संयुक्त राष्टसंघ तथा विश्व बैंक तक ने मार्गदर्शन प्राप्त किया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version