रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में कुछ ठग साधु के वेश में आये और एक महिला को उसके पुत्र पर आफत आने की बात कह कर नगद और जेवर लेकर फरार हो गये। पीड़ित महिला उषा गुप्ता ने लालपुर थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना रविवार की है। रविवार की सुबह उषा गुप्ता मार्निंग वॉक करने के लिए मोरहाबादी पार्क गयी थीं।

इस दौरान एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और पतंजलि का पता पूछा। इनकार करने के बाद एक अन्य व्यक्ति भी वहां पर आ गया। उस व्यक्ति ने महिला से कहा कि उनसे बहुत बड़ी गलती हुई है। उनके पुत्र पर संकट आनेवाला है। उसकी जान भी जा सकती है। यह सुन उषा घबरा गयीं। महिला ने उस व्यक्ति से उपाय पूछा तो उस व्यक्ति ने उषा को उसे बेंच पर बैठने को कहा। महिला से जेवरात और पैसे को बैग में रखवा दिया। इसके बाद ओम का जाप करवाया। फिर 80 कदम आगे चलने को कहा। कुछ दूर जाने के बाद जब महिला पीछे घूम कर देखी तो दोनों आरोपी फरार गये थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version