Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रामगढ़ में बाइक से कोयला तस्करी कर रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत
    Top Story

    रामगढ़ में बाइक से कोयला तस्करी कर रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 5, 2024Updated:October 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मृतक के परिजनों ने पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से टक्कर मारने का लगाया आरोप
    गोला। जिले के गोला थाना क्षेत्र में बाइक से कोयला तस्करी कर रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। शुक्रवार की देर रात हुए इस हादसे के बाद शनिवार की सुबह मृतक के परिजनों ने यह आरोप लगाया कि पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से दोनों युवकों को टक्कर मारा गया है। हालांकि इस मामले में रामगढ़ एसपी ने जांच टीम बैठा दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कार्रवाई होगी।
    जानकारी के अनुसार गोला-रजरप्पा रोड में शुक्रवार की देर रात दो बाइक से अवैध कोयला लेकर दो तस्कर जा रहे थे। बंदा गांव के पास उन दोनों की बाइक क्षतिग्रस्त मिली और वे गंभीर रूप से घायल थे। उन दोनों की पहचान हेसापोड़ा पंचायत के भूभई गांव निवासी अजीत हेंब्रम और सागर हेंब्रम के रूप में हुई। अजीत और सागर दोनों चचेरे भाई थे। एक कोयला तस्कर अजीत हेंब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी, जबकि सागर हेंब्रम ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वे दोनों गांव की तरफ से ही अवैध कोयला लेकर निकले थे। रास्ते में किस वाहन ने उन्हें टक्कर मारी, इसका पता नहीं चला।

    घटनास्थल पर फोर व्हीलर गाड़ी के टूटे-फूटे पार्ट्स पाये गये हैं। हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने इस घटना में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी के शामिल होने की बात कही है। इस मामले में अजीत हेंब्रम के पिता बिरगु मांझी ने गोला थाने में शिकायत दर्ज करायी है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से अजीत और सागर को टक्कर मारे जाने की बात लिखी गयी है।

    एसपी अजय कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच की जिम्मेदारी एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद को सौंप दी गयी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। दुर्घटना स्थल पर गोला अंचल अधिकारी भी पहुंचे थे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने की बात कही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकारी योजनाओं का मिल रहा है लाभ या नहीं: आशा लकड़ा
    Next Article हरियाणा में मतदान शुरू
    shivam kumar

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version