Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे व आखिरी चरण में 40 सीटों पर मतदान शुरू
    देश

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे व आखिरी चरण में 40 सीटों पर मतदान शुरू

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 1, 2024Updated:October 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू । जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण में मंगलवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया है जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण में 415 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जम्मू और कश्मीर के सात जिलों के 40 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में यह मतदान हो रहा है। इनमें कश्मीर संभाग में कुपवाड़ा, बारामूला और बांदीपोरा शामिल हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू, उधमपुर, कठुआ और सांबा शामिल हैं। 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।

    उत्तरी कश्मीर के बारामूला विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जबकि जम्मू जिले के अखनूर विधानसभा क्षेत्र में इस चरण के दौरान केवल तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। कश्मीर संभाग में 16 विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें करनाह, त्रेहगाम, कुपवाड़ा, लोलाब, हंदवाड़ा, लंगेट, सोपोर, रफियाबाद, उड़ी, बारामूला, गुलमर्ग, वागुरा-क्रीरी, पट्टन, सोनावारी, बांदीपोरा और गुरेज शामिल हैं। जम्मू संभाग में 24 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें उधमपुर पश्चिम, उधमपुर पूर्व, चनैनी, रामनगर, बनी, बिलावर, बसोहली, जसरोटा, कठुआ, हीरानगर, रामगढ़, सांबा, विजयपुर, बिश्नाह, सुचेतगढ़, आर.एस.पुरा-जम्मू दक्षिण, बाहु, जम्मू पूर्व, नगरोटा, जम्मू पश्चिम, जम्मू उत्तर, मढ़, अखनूर और छंब शामिल हैं। इन सभी में मतदान शुरू हो चुका है।

    नवीनतम मतदाता सूची के अनुसार इस चरण में 39,18,220 मतदाता मतदान करने के पात्र हैं जिनमें 20,09,033 पुरुष, 19,09,130 महिला और 57 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं।

    मतदाताओं को सुचारू और परेशानी मुक्त चुनावी भागीदारी की सुविधा देने के लिए चुनाव आयोग ने 40 विधानसभा क्षेत्रों में 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग के साथ 5,060 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें 974 शहरी मतदान केंद्र और 4,086 ग्रामीण मतदान केंद्र शामिल हैं। मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए इस चरण में 7 जिलों में 240 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें महिलाओं द्वारा संचालित 50 मतदान केंद्र जिन्हें पिंक मतदान केंद्र के रूप में जाना जाता है। 43 मतदान केंद्र विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा संचालित और 40 मतदान केंद्र युवाओं द्वारा संचालित हैं। इसके अलावा पर्यावरण संबंधी चिंता के बारे में संदेश फैलाने के लिए 45 हरित मतदान केंद्र है। नियंत्रण रेखा व अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 29 मतदान केंद्र और 33 अद्वितीय मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

    कश्मीर संभाग के प्रवासी मतदाताओं के लिए कुल 24 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनमें जम्मू में 19, दिल्ली में 4 और उधमपुर जिले में 1 विशेष मतदान केंद्र शामिल हैं। इस चरण में जम्मू जिले में 109 उम्मीदवार मैदान में हैं, इसके बाद बारामूला जिले में 101, कुपवाड़ा जिले में 59, बांदीपोरा जिले में 42, उधमपुर जिले में 37, कठुआ जिले में 35 जबकि सांबा जिले में 32 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article6 आईएएस अधिकारियों का तबादला, मंजूनाथ भजन्त्री बने रांची डीसी
    Next Article नक्सलियों ने कोल वाहन में लगाई आग, क्षेत्र में दहशत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना

      May 2, 2026

      महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन

      May 1, 2026

      साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी को मिला ‘राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार’, वंचितों की सेवा के लिए बहुजन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित
      • रांची में बेकाबू कार का कहर, शनि मंदिर के पास राहगीरों को कुचला
      • देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना
      • झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील
      • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version